Jamshedpur : मानगो के सुनील की किस्मत चमकी, हैवेल्स के हर घर त्योहार दिवाली ऑफर में मिली 26 लाख की इलेक्ट्रिक कार

जमशेदपुर :  हैवेल्स के ‘हर घर त्योहार’ दिवाली ऑफर के तहत एक ग्राहक (सुनील कुमार, मानगो निवासी) की किस्मत चमक गई। साकची स्थित ओम प्रकाश अग्रवाल के हैवेल्स एक्सक्लूसिव गैलेक्सी स्टोर से दिवाली के दौरान 15,000 रुपये का वाटर हीटर खरीदने वाले ग्राहक सुनील कुमार को लकी ड्रॉ के माध्यम से करीब 26 लाख रुपये की महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार पुरस्कार के रूप में मिली। शनिवार 07 मार्च को एक कार्यक्रम का आयोजन कर ग्राहक सुनील कुमार को कार की चाबी सौंपी गयी। इस अवसर पर हैवेल्स एक्सक्लूसिव शोरूम के मालिक ओम प्रकाश अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल तथा हैवेल्स के कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने विजेता को बधाई दी। मौके पर सुमित एवं अमित ने बताया कि हैवेल्स कंपनी अपने ग्राहकों के लिए हर साल दो से तीन बार इस तरह के आकर्षक ऑफर लेकर आती है। हैवेल्स एक प्रतिष्ठित और लगभग 60 वर्ष पुरानी इलेक्ट्रिकल कंपनी है। यह भारत की प्रमुख मल्टीनेशनल कंपनियों में से एक है, जिसका कारोबार कई देशों में फैला हुआ है। अपनी बेहतर सेवा और ईमानदार कीमतों के कारण हैवेल्स का नाम देश-विदेश में जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची धालभूम क्लब मैदान में 17 मार्च को सजेगा जीण माता का दरबार, महा मंगल पाठ में 1500 से अधिक महिलाएं होंगी शामिल 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची धालभूम क्लब मैदान में 17 मार्च को सजेगा जीण माता का दरबार, महा मंगल पाठ में 1500 से अधिक महिलाएं होंगी शामिल 

जमशेदपुर : साकची धालभूम क्लब मैदान में (अग्रसेन भवन के सामने) श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर का 20वां वार्षिक महोत्सव 17 मार्च मंगलवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसकी तैयारियां…

Spread the love

Ghatsila : धालभूमगढ़ में मछली विक्रेता की बाइक के नीचे दबी अवस्था में मिली लाश, हत्या या दुर्घटना जांच में जुटी पुलिस

घाटशिला : धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव बाइक के नीचे दबा हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना जीएनडी कॉलेज के पीछे बेतझरिया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *