जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय सभागार में शहीद सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जिले में रहने वाले सात शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया। जिले में यह समारोह हर वर्ष दीपावली से एक दिन पहले आयोजित किया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शहीदों के परिजनों को गुलदस्ता भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके परिवार समाज के लिए प्रेरणा हैं और प्रशासन सदैव उनके सम्मान में तत्पर रहेगा।
सम्मानित शहीद परिवार
इस अवसर पर जिन शहीदों के परिवार को सम्मानित किया गया, वे हैं:
सुनीता शर्मा, पत्नी शहीद मनोज कुमार
जगमाया देवी, माता शहीद किशन दुबे (शौर्य चक्र)
दुर्गावती देवी, पत्नी शहीद जितेंद्र कुमार
पदमा राव, पत्नी शहीद श्रीनिवास राव
नायब सूबेदार नवीन, पिता शहीद मनोरंजन (शौर्य चक्र, मरणोपरांत)
सिपाही गणेश हांसदा, शौर्य चक्र शहीद (गलवान, चीन बॉर्डर)
शहीद दिलीप बेसरा
कार्यक्रम में जमशेदपुर मिलिट्री स्टेशन से कर्नल रजनीश शर्मा, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधि के रूप में शामिल रहे। साथ ही सुशील कुमार सिंह, राजीव रंजन, दिनेश सिंह, हंसराज सिंह, सत्येंद्र सिंह, कुंदन सिंह, अशोक श्रीवास्तव, सतनाम सिंह और विजय कुमार त्रिपाठी ने भी सहयोग किया।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: रात में छत तोड़कर घर में घुसे चोर, जेवर-मोबाइल और नकद लेकर हुए फरार