जमशेदपुर: आगामी सांसद खेल महोत्सव के तहत मैराथन आयोजन को लेकर शुक्रवार को साकची स्थित दयाल इंटरनेशनल होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता में जमशेदपुर लोकसभा सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, भाजपा वरिष्ठ नेता कुलवंत सिंह बंटी, नीरज सिंह और सांसद खेल प्रतियोगिता के संयोजक संजीव कुमार मौजूद रहे।
सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि 23 नवंबर को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुरू होने वाली मैराथन की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
इस मैराथन में महिला, पुरुष एथलीट, सीनियर खिलाड़ी, मॉर्निंग वॉकर, विद्यार्थी और आम लोग सभी भाग ले सकते हैं। कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं है।
प्रतिभागी गेट नंबर 5, 6, 7 से सुबह 5 बजे से प्रवेश कर सकेंगे और टी-शर्ट भी वहीं प्राप्त करेंगे। मैराथन सुबह 7 बजे से शुरू होगी और JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आर्चरी ग्राउंड में ही समाप्त होगी।
सुविधाएँ और सुरक्षा
पार्किंग: बोधि मंदिर मैदान (मोतीलाल पब्लिक स्कूल के सामने)
हाइड्रेशन प्वाइंट्स: पूरे मार्ग में पानी की व्यवस्था
रिफ्रेशमेंट: दौड़ समाप्ति स्थल पर नाश्ता और पानी
पुरस्कार: महिला और पुरुष दोनों वर्ग में पहले से पांचवें स्थान तक
सुरक्षा: एम्बुलेंस और डॉक्टर पूरे समय मौजूद
सांसद ने कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य है “स्वस्थ भारत, समर्थ भारत”। यह दौड़ सिर्फ प्रतिस्पर्धा के लिए नहीं, बल्कि सहभागिता और आनंद के लिए है।
दौड़ की सफलता के लिए सिंहभूम जिला एथलेटिक्स टीम, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, क्रीड़ा भारती, जय हो, वेटरन स्पोर्ट्स, विभिन्न खेल एसोसिएशन्स और भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सहयोग कर रहे हैं। सांसद ने पूरे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से इस मैराथन में भाग लेने की अपील की।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान