Jamshedpur: पारडीह चेकपोस्ट पर जोरदार हंगामा, ट्रैफिक पुलिस से भिड़े मजदूर

जमशेदपुर:  जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस और मजदूरों के बीच बुधवार को बड़ा विवाद हो गया। चांडिल से रोजगार के लिए शहर आ रहे मजदूरों से भरे एक पिकअप वाहन को पारडीह चेकपोस्ट पर ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया। कागजात न दिखाने पर पुलिस ने चालक के साथ मारपीट की, जिसके बाद मजदूर भड़क उठे और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

मजदूरों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस आए दिन ओवरलोड और कागजात के नाम पर उन्हें परेशान करती है। उनका कहना था कि जब भी वे शहर की ओर काम पर आते हैं, पुलिस वाहन रोककर चालकों से जुर्माना वसूलती है। इससे रोज उनका काम छूट जाता है और दिनभर की मजदूरी भी बर्बाद हो जाती है।

सड़क पर बैठे मजदूरों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उस दिन की हाजिरी दर्ज नहीं की जाएगी, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे। धरना स्थल पर माहौल तनावपूर्ण बना रहा। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन मजदूर अपनी मांगों पर अड़े रहे।

जब पुलिस से इस घटना पर पक्ष जानने की कोशिश की गई तो अधिकारी कैमरे के सामने आने से बचते रहे। समाचार लिखे जाने तक मजदूरों का प्रदर्शन जारी था और मानगो-पारडीह रोड पर लंबा जाम लग गया था। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: बंगाल में सनसनीखेज लूट और हत्याकांड में पुलिस की बड़ी सफलता, जमशेदपुर से धराए दो आरोपी

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *