Jamshedpur: बारिश बनी काल, मासूम की मौत पर पोटका विधायक ने की मदद

जमशेदपुर:  पोटका प्रखंड के हेंसडा पंचायत अंतर्गत मुकुंदासाई गांव में शुक्रवार को भारी बारिश से बड़ा हादसा हो गया. बबलू सरदार का कच्चा मकान ढहने से उसका पांच वर्षीय पुत्र मलबे में दबकर जान गंवा बैठा. हादसे की जानकारी मिलते ही पोटका विधायक संजीव सरदार मौके पर पहुंचे और शोकसंतप्त परिवार से मुलाकात की.

विधायक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रशासन को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार को त्वरित मुआवजा, खाद्य सामग्री, वस्त्र और आर्थिक सहायता दी जाए. साथ ही, आबुआ आवास योजना के तहत उन्हें स्थायी आवास उपलब्ध कराने को कहा.

विकास भवन पहुंचकर विधायक ने मृतक के चार छोटे भाई-बहनों के लिए कपड़े, भोजन सामग्री और नकद राशि उपलब्ध कराई. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी.

इसी दिन चाकड़ी पंचायत के बड़ा रामगढ़ गांव में तेज बारिश से किसान होपना मार्डी का मवेशियों का घर ढह गया. इससे उसकी 14 भेड़ें मारी गईं. विधायक संजीव सरदार स्वयं गांव पहुंचे और किसान को अपने निजी खर्च से आर्थिक सहायता, तिरपाल और अन्य राहत सामग्री दी. विधायक ने प्रशासन से भी कहा कि किसान को सरकारी योजनाओं के तहत क्षतिपूर्ति दी जाए.

विधायक ने कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से लोगों को भारी नुकसान हो रहा है. प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि सभी बाढ़ व आपदा पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर आबुआ आवास योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द दिया जाए.

इस दौरान पूर्व मुखिया सुबोध सरदार, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, बिरेन पात्र, देव पालित, शुभम बोस, मनोज नाहा, जगत मार्डी समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में जलजमाव से हालात गंभीर, राहत में जुटी NDRF

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बोड़ाम में घर का ताला तोड़कर पांच खस्सी की चोरी, चार पहिया से आए थे चोर, थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के आंधारझोर गांव स्थित केंदडीह टोला में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर पांच खस्सी (बकरी) की चोरी कर ली। चोरी की…

Spread the love

Jamshedpur : डीडीसी ने जिले में लंबित विभिन्न मद की विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का दिया निर्देश

जमशेदपुर : उपायुक्त के निर्देश पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में हुई विभिन्न मदों से संचालित विकास योजनाओं में प्रगति की शनिवार को समीक्षा की गई. जिसमें…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *