जमशेदपुर: भारी वर्षा के चलते खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है. इसके कारण निचले और तटीय क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. हालात को देखते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है. बागबेड़ा नया बस्ती जैसे इलाकों से पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए NDRF की टीम सक्रिय है. स्थानीय प्रशासन का सहयोग भी लगातार मिल रहा है.
पटमदा प्रखंड के एक गांव में वर्षा से एक असहाय विधवा महिला का घर क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी ने मौके पर पहुँचकर तिरपाल उपलब्ध कराया. जिला प्रशासन के सभी प्रखंडों में भी नुकसान का आकलन और आवश्यक राहत कार्य किए जा रहे हैं.
नगर निकायों और प्रखंड अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी का निर्देश दिया गया है. उपायुक्त ने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाए और जनहानि की कोई आशंका न रहे.
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें, नदी किनारे न जाएं और सुरक्षित ऊँचे स्थानों पर रहें. सतर्क रहें, सुरक्षित रहें.
इसे भी पढ़ें : Saraikela: स्वर्णरेखा-खरकई उफान पर – नदियों के रौद्र रूप से डरे घाटवासी, प्रशासन अलर्ट
There is no ads to display, Please add some


















































