Jamshedpur: सिंहभूम चैम्बर के प्लेटिनम जुबिली में शामिल हुए राज्यपाल गंगवार, की सराहना

जमशेदपुर:  राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 26 जुलाई को सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जमशेदपुर के प्लेटिनम जुबिली समारोह में शामिल हुए. उन्होंने संस्था को 75 वर्षों की सफल यात्रा के लिए बधाई दी और इसे झारखंड की औद्योगिक चेतना का प्रतीक बताया. राज्यपाल ने चैम्बर के संस्थापकों की दूरदृष्टि, निष्ठा और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि इस संस्था ने झारखंड को दिशा दी है. उन्होंने टाटा समूह की पहल की प्रशंसा की और जमशेदपुर को एक आदर्श सामाजिक-औद्योगिक मॉडल बताया. स्वच्छता रैंकिंग में शहर को देश में तीसरा स्थान मिलने पर नागरिकों को भी उन्होंने शुभकामनाएं दीं.

उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है. राज्यपाल ने ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि झारखंड जैसे संसाधन-समृद्ध राज्य में चैम्बर अहम भूमिका निभा सकते हैं.

राज्यपाल ने आह्वान किया कि चैम्बर केवल औद्योगिक विकास तक सीमित न रहकर सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाए. उन्होंने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की दिशा में गहन प्रयास करने की बात कही. उन्होंने विशेष रूप से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और इस दिशा में चैम्बर की भागीदारी को आवश्यक बताया. इस अवसर पर चैम्बर के सदस्यों ने राज्यपाल के समक्ष अपने विचार रखे और उनके सुझावों से सहमति जताई.

 

इसे भी पढ़ें : 

Saraikela: स्वर्णरेखा-खरकई उफान पर – नदियों के रौद्र रूप से डरे घाटवासी, प्रशासन अलर्ट

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : सारंडा में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी अनल दा समेत 15 नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

मारे गए नक्सलियों में अधिकांश पर ओडिशा व बंगाल सरकार ने भी घोषित किया था इनाम चाईबासा : सारंडा जंगली क्षेत्र में किरीबुरू थाना अंतर्गत चलाये जा रहे विशेष अभियान…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो नगर निगम के मेयर की प्रत्याशी ज्योति सिंह  के पारस नगर स्थित आवास पर लिट्टी पार्टी का आयोजन, सैकड़ो लोगों ने लिया लिट्टी चोखा का आनंद

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के चर्चित समाज सेवी अविनाश सिंह राजा ने बुधवार को अपने पारस नगर स्थित आवास पर लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया। इस मदौरान श्री राजा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *