Saraikela: स्वर्णरेखा-खरकई उफान पर – नदियों के रौद्र रूप से डरे घाटवासी, प्रशासन अलर्ट

सरायकेला:  बीते कुछ दिनों से हो रही भारी वर्षा और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों से लगातार आ रहे पानी के कारण सरायकेला-खरसावां जिले से बहने वाली स्वर्णरेखा और खरकई नदियों का जलस्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार –

स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर: 123.36 मीटर
खरकई नदी का जलस्तर: 134.90 मीटर
गाजिया बैराज का जलस्तर: 140.5 मीटर
तीनों ही जलस्तर अपने-अपने चेतावनी सीमा को पार कर चुके हैं।

आपदा प्रबंधन इकाई समेत प्रशासनिक टीमें संभावित डूब क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। राहत, बचाव और पुनर्वास की पूर्व तैयारी कर ली गई है। सभी विभागों को सतर्क कर दिया गया है।

तटीय और निचले इलाकों के लोग सतर्क रहें और समय पर ऊँचे सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की तैयारी रखें। नदी के किनारे न जाएं, खासकर बच्चों को जलधारा के पास न जाने दें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष या नजदीकी प्रशासनिक कार्यालय से संपर्क करें।

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: नदी जलस्तर में वृद्धि को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, किया तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोनारी में श्री श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट की भजन संध्या में बाबा श्याम के भजनों की रसधार में खुब झूमे श्रद्धालु

जमशेदपुर : गिरधर मेरे मौसम आया धरती के श्रृंगार का…, बांस की बांसुरी पर घनो इतरवा…, शरण तुम्हारी जो मिल गयी हैं सांवरे…, श्याम धणी को आयो रे बुलावा…., नीला…

Spread the love

Jamshedpur : आरसीजेई अध्यक्ष वीना और सुजय बने सचिव, नयी टीम ने संभाला पदभार, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट का 49वाँ पदस्थापना समारोह गोलमुरी क्लब में संपन्न

जमशेदपुर : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट (आरसीजेई) का 49वाँ पदस्थापना समारोह गोलमुरी क्लब में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए नई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time