Jamshedpur: सिंहभूम चेंबर ऑफ कामर्स का प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में रक्षा राज्य मंत्री से की मुलाकात, कोल्हान में रक्षा क्षेत्र से जुड़े उत्पादों के निर्माण की हुई चर्चा

19-20 अप्रेल को रांची में एयर-शो का होगा आयोजन- संजय सेठ

जमशेदपुरः सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का प्रतिनिधमंडल अध्यक्ष विजय आनंद मूनका की अध्यक्षता में दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से रक्षा मंत्रालाय स्थित उनकेे कार्यालय में मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में मानद महासचिव मानव केडिया,  उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेख अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, बिनोद शर्मा एवं अंशुल रिंगसिया शामिल थे. इस दौरान चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने कोल्हान के औद्योगिक विकास को लेकर जमशेदपुर या इसके आसपास रक्षा क्षेत्र से जुड़े उपक्रम बनाने एवं कोई प्रतिष्ठान स्थापित करने का आग्रह किया. जिससे यहां के उद्योगों को विकसित करने के लिए नये अवसर उपलब्ध हो सकें.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: टाटा मोटर्स में 225 कर्मी होंगे स्थाई,शुक्रवार को जारी की गई सूची

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि केन्द्र सरकार आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत रक्षा क्षेत्र से जुड़े सभी उत्पादों का निर्माण अपने देश में ही करने की योजना पर चल रही है. अगर इस इस योजना के अंतर्गत रक्षा क्षेत्र से जुड़े उत्पादों का निर्माण जमशेदपुर में होता है तो यह उनके लिये प्रशंसा का विषय होगा. संजय सेठ ने प्रतिनिधिमंडल को जानकारी देते हुये कहा कि वायुसेना के द्वारा आगामी 19-20 अप्रेल को रांची में एयर-शो का आयोजन किया जायेगा. साथ ही इसी वर्ष सितंबर या अक्टूबर महीने में झारखण्ड में डिफेंस एक्सपो का भी आयोजन किया जायेगा, जो झारखण्ड राज्य में पहली बार आयोजित होगा. इस एक्सपो के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यहां के उद्यमियों को इस क्षेत्र से संबंधित नये अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

 

 

Spread the love

Related Posts

Potka : प्रेमनगर में धूमधाम से मनाई गई होली, घर-घर जाकर दी होली की शुभकामनाएं 

पोटका : पोटका प्रखंड के प्रेमनगर गांव में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव के बच्चे, बुजुर्ग, पुरुष एवं…

Spread the love

Gua : फरार आरोपी के खिलाफ COURT ने जारी किया इश्तेहार, पुलिस ने घर पर चस्पाया

गुवा : चाईबासा स्थित एसडीजेएम (सदर) न्यायालय ने किरीबुरू थाना कांड संख्या 04/2024 के एक आरोपी के खिलाफ इश्तेहार जारी करते हुए उसे अदालत में हाजिर होने का निर्देश दिया है।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *