Jamshedpur: टाटा मोटर्स में 225 कर्मी होंगे स्थाई,शुक्रवार को जारी की गई सूची

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के अस्थाई कर्मियों के लिए शुक्रवार का दिन खुशियों वाला रहा. एक बार फिर प्रबंधन एवं यूनियन के संयुक्त पहल से शुक्रवार को 225 अस्थाई कर्मियों को स्थाई करने की सूची जारी की गई. लेबर ब्यूरो के सूचना पट पर आवश्यक निर्देशों के साथ उन सभी कर्मचारियों की सूची लगा दी गई है, जो नियमानुसार स्थाई होंगे. आपको बता दे कि यह 2025 वर्ष का दूसरा एवं अभी तक का छठा बैच है. जो स्थाई हो रहे हैं. इससे पूर्व वर्ष 2025 के जनवरी माह में भी 225 अस्थाई कर्मी स्थाई हुए थे. विगत वर्ष चार बैच में अस्थाई कर्मी स्थाई हुए थे.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur : हिंदू जागरण मंच नववर्ष पर निकालेगी भव्य शोभा यात्रा

सूचीबद्ध कर्मचारियों को तिथिवार मेडिकल जांच के लिए आमंत्रित किया गया है. सभी सूचीबद्ध कर्मचारियों को मेडिकल जांच से पूर्व लेबर ब्यूरो में आवश्यक कागजातों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया, उल्लेखनीय है कि 25 जनवरी 2024 में यूनियन एवं टाटा मोटर्स प्रबंधन के बीच हुए समझौते के तहत प्रति वर्ष 900 अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई करने पर सहमती बनी थी. जिसके तहत अभी तक अलग अळग संख्या में छह बार अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई किया गया है.

इसे भी पढ़ेृः  Gua : बोलानी खदान क्षेत्र के जंगल में मिला वृद्ध का शव, 24 मार्च से थे लापता

इस मौके पर अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से स्थायी होने वाले सभी सूचीबद्ध कर्मचारियों को बधाई दी. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि जिन मजदूर भाईयों का परमानेंट होने वाले लिस्ट में नाम है, वो नोटिस में दिए गए निर्देशों के अनुसार ससमय लेबर ब्यूरो में रिपोर्ट करें. यदि किन्हीं को कोई परेशानी अथवा संबंधित विषय में कोई पूछताछ करनी हो तो यूनियन कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time