Jamshedpur: अकेली वृद्धा से घर में घुसकर की मारपीट व चोरी, आरोपी फरार

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के एग्रीको निवासी चैतन मुखी के घर गुरुवार सुबह चोरी की बड़ी वारदात हुई। घटना के वक्त घर पर चैतन मुखी की वृद्ध मां अकेली थीं।

 

 

सुबह करीब 9.40 बजे भालुबासा हरिजन बस्ती के पास का रहने वाला युवक टेरु मुखी (उम्र लगभग 26 वर्ष) घर में जबरन घुस आया। उसने पहले वृद्ध महिला के साथ मारपीट की और फिर घर के लॉकर से 4500 रुपये नकद, बर्तन और घर की मरम्मत से जुड़े सामान चोरी कर फरार हो गया।

 

चैतन मुखी ने घटना की जानकारी मिलते ही सीतारामडेरा थाना पहुंचकर आरोपी टेरु मुखी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

 

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है और क्षेत्र में गश्ती भी बढ़ा दी गई है।

Spread the love
  • Related Posts

    Blood Donation : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने रक्तदान का बनाया रिकार्ड, एक दिन में 3140 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित, यूनियन कार्यालय में टाटा साहब के प्रतिमा का हुआ अनावरण, कंपनी के उच्चाधिकारी व राजनेता हुए शामिल

    जमशेदपुर : संस्थापक दिवस (थर्ड मार्च) पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सौजन्य से आयोजित रक्तदान शिविर ऐतिहासिक रहा। यहां एक दिन में कुल 3140 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। हालांकि…

    Spread the love

    Baharagora : बहरागोड़ा में पशु तस्करों के नेटवर्क पर पुलिस का ‘हंटर’: प्रतिबंधित मांस के साथ शराफत खान दबोचा गया, ग्राम चिंगडा के अन्य संदिग्ध रडार पर

    बहरागोड़ा : बेजुबान पशुओं के खिलाफ क्रूरता और प्रतिबंधित मांस के अवैध कारोबार के खिलाफ बहरागोड़ा पुलिस ने एक निर्णायक अभियान छेड़ दिया है। पुलिस ने एक सटीक सूचना पर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *