Jamshedpur : जमशेदपुर के वसंत जमशेदपुरी को रघुनाथ महतो सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

  • हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए चौथा स्मृति सम्मान

जमशेदपुर : वसंत जमशेदपुरी को झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति के चौथे स्मृति सम्मान के तहत रघुनाथ महतो सम्मान देने का निर्णय लिया गया है। निर्णायक मंडल के सदस्यों शिरोमणि महतो, नीरज नीर और विनोद राज ने यह सम्मान हिंदी साहित्य, क्षेत्रीय व जनजातीय भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदर्शित उत्कृष्ट योगदान के लिए घोषित किया। वसंत जमशेदपुरी ने हिंदी, राजस्थानी और भोजपुरी में समृद्ध साहित्य सृजन किया है। उन्होंने सुंदर कांड का राजस्थानी भाषा में भावानुवाद किया है और देश की शताधिक पत्र-पत्रिकाओं में उनकी रचनाएँ प्रकाशित हुई हैं।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : स्कूटी सवार युवक ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मौत

वसंत जमशेदपुरी की अब तक छः पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और सातवीं प्रेस में है। उन्हें यह सम्मान राँची में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा, जिसमें झारखंड के वरिष्ठ साहित्यकार महुआ माजी एवं विद्याभूषण भी सम्मानित होंगे। वसंत जी तुलसी भवन सहित नगर की सभी प्रमुख साहित्यिक संस्थाओं के सक्रिय सदस्य हैं और साहित्यिक गतिविधियों में उनका योगदान सराहनीय माना जाता है।

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका सीओ निकिता बाला को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

पोटका : अंचल अधिकारी निकिता बाला अपनी संवेदनशील कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती हैं। वे हमेशा गरीब, असहाय एवं अंतिम पंक्ति के लोगों की समस्याओं…

Spread the love

Jamshedpur : SSP ने छह दिन में ही बदला अपना आदेश, बर्मामाइंस से जादूगोड़ा सर्किल इंस्पेक्टर बनाए गए दिलीप यादव को सौंपी गई कदमा थाना की कमान

परसुडीह व चाकुलिया थाना प्रभारी समेत जिले के 53 पुलिस पदाधिकारियों का Transfer-Posting, 24 घंटे में योगदान देने का निर्देश जमशेदपुर :  वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयुष पांडेय ने बड़े…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time