Jhargram : जेएसएम ने प्रवासी श्रमिक सुखेन महतो की संदिग्ध मौत पर तुरंत कार्रवाई की मांग की

  • जंगलमहल स्वराज मोर्चा ने महाराष्ट्र, केंद्र व पश्चिम बंगाल सरकार को भेजा ईमेल पत्र

झाड़ग्राम : जंगलमहल स्वराज मोर्चा (जेएसएम) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजकर प्रवासी श्रमिक सुखेन महतो (31) की संदिग्ध मौत के मामले में त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन के अनुसार, पुरुलिया जिले के तुमड़ासोल (बांधडीह) निवासी सुखेन महतो पिछले कई वर्षों से पुणे, महाराष्ट्र में अंतर-राज्यीय प्रवासी श्रमिक के रूप में कार्यरत थे। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर जेएसएम ने दावा किया कि उनकी मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur : खड़गपुर में अवैध रेलवे टिकट बुकिंग पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

परिवार को आर्थिक व कानूनी मदद की भी मांग

जेएसएम ने पत्र में मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच की मांग की है, साथ ही दोनों राज्यों के बीच समन्वय स्थापित करने, परिवार को तत्काल कानूनी-प्रशासनिक सहायता और उचित आर्थिक मदद देने की बात कही है। केंद्रीय अध्यक्ष अशोक महतो ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा और सम्मान राष्ट्रीय प्राथमिकता होनी चाहिए। संगठन ने चेतावनी दी कि न्याय और आवश्यक मानवीय सहायता मिलने तक वे इस मुद्दे को लगातार उठाते रहेंगे। सुखेन महतो परिवार के प्रमुख कमाऊ सदस्यों में से एक थे और उनकी असमय मृत्यु से परिवार शोक और आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : NIT जमशेदपुर में शोध कर जादूगोड़ा की बेटी मेघा महापात्र ने पेटेंट प्राप्त किया , जादूगोड़ा में खुशी की लहर

जादूगोड़ा : यूरेनियम नगरी जादूगोड़ा की बेटी मेघा महापात्र ने एन आई टी संस्थान जमशेदपुर में शोध कर पेटेंट प्राप्त किया है ।शोध क्षेत्र में पेटेंट को अत्यंत विरल उपलब्धि…

Spread the love

Gua : गुवा की बेटी प्रियंका मिंज थाईलैंड में दिखाएंगी डांस का हुनर, सम्मान समारोह में बढ़ाया गया उत्साह

गुवा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा की बेटी प्रियंका मिंज (24) अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। बचपन से ही…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time