Jadugora : NIT जमशेदपुर में शोध कर जादूगोड़ा की बेटी मेघा महापात्र ने पेटेंट प्राप्त किया , जादूगोड़ा में खुशी की लहर

जादूगोड़ा : यूरेनियम नगरी जादूगोड़ा की बेटी मेघा महापात्र ने एन आई टी संस्थान जमशेदपुर में शोध कर पेटेंट प्राप्त किया है ।शोध क्षेत्र में पेटेंट को अत्यंत विरल उपलब्धि माना जाता है । यहां बताते चले कि गालूडीह कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर सेवा देते हुए हर दिन अपनी नियमित रूटीन वर्क के पश्चात एनआईटी जमशेदपुर जाकर शोध करती थी । उनका पेटेंट राष्ट्रीय स्तर पर भारत सरकार द्वारा प्रकाशित किया गया है जिसमें राजमार्ग पर द्रुत गति में जानेवाली वाहन के द्वारा निरंतर कम्युनिकेशन केलिए सहायक होगा । मेघा महापात्र ने अपनी एनआईटी प्रोफेसर व शोधकर्ता के साथ मिलकर एक ऐसा एंटीना का निर्माण किया है ,जो आनेवाले दिनों में स्वचालित कार क़ो चलाने केलिये उपयोगी होगा । बतौर गृहिणी होने की साथ घर परिवार का झंझट से समय निकालकर अध्ययन करना और इस तरह सफलता प्राप्त करना जादूगोड़ा केलिए मेघा महापात्र ने नारी सशक्तिकरण का मजबूत उदहारण प्रस्तुत किया है ।

पेटेंट की क्या है खासियत

जादूगोड़ा :बहुत तेज़ी के साथ _साथ अत्यंत और भरोसेमंद संचार की जरूरत होनेवाली स्वचालित वाहन के लिए 20 GHz से 60 GHz की mmWave आवृत्ति पर काम करने वाले एंटीना हैं।
एनआईटी जमशेदपुर में मेघा महापात्र के द्वारा विकसित यह नया एंटीना किसी भी वाहन की सतह पर लगाया जा सकता है, क्योंकि यह “सब्सट्रेट-स्वतंत्र” है। इसमें एक विशेष “सूरज के आकार” की संरचना दी गई है जो सिग्नल के बीच होने वाले गाड़ी के पूर्जे में इस्तेमाल होनेवाली ग्लास,फाइबर , एबीएस इत्यादि का इस्तेमाल कर इस प्रकार का एंटीना पहली बार निर्माण हुआ है ! गाइड़ प्रोफेसर डॉक्टर सुरजीत कुण्ड की तत्वाधान में एनआईटी जमशेदपुर ने सफलता प्राप्त किया है । इस सफलता पर एनआईटी जमशेदपुर के निर्देशक डॉकटर गौतम सूत्रधार खुशी जाहिर किया है और पुरे टीम को बधाई दिया है । इस शोध में जादूगोड़ा की बेटी सह प्रोफेसर मेघा महापात्र समेत प्रो. अरविंद कुमार, धीरज पांडे और सुरजीत कुंडू की टीम की अहम भागीदारी मानी जा रही है। मेघा महापात्र की माने तो इस नयी एंटीना में एक विशेष “सूरज के आकार” की संरचना दी गई है जो सिग्नल के बीच होने वाले व्यवधान को कम करती है। यह तकनीक वाहन-से-वाहन, वाहन-से-इन्फ्रास्ट्रक्चर और 5G संचार के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। संस्थान के निदेशक ने इस उपलब्धि पर शोधकर्ताओं को बधाई दी है।जादूगोड़ा की मेघा महापात्र यूसिल में कार्यरत श्री मनोज क़र की पत्नी है।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा में बालू माफियाओं पर बड़ा क्रैकडाउन: NGT की रोक के बावजूद अवैध बालू लदे 6 वाहन जब्त


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रोज हाउस , वर्ल्ड ट्रक एवं ईआरसी में अभिनंदन समारोह आयोजित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के सम्मान में रविवार को टाटा मोटर्स के तीन विभागों क्वालिटी व सीसीई, वर्ल्ड ट्रक…

Spread the love

Jamshedpur : रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले

जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह जमशेदपुर : धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में जन सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time