Seraikela : कपाली में रंगदारी कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

  • 10 लाख की रंगदारी और मारपीट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने रंगदारी और मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी लखन गोप उर्फ बावला (करीब 28 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि 29 दिसंबर 2025 को कपाली डोबो निवासी जगबंधु सिंह उर्फ कलटू सिंह (लगभग 50 वर्ष) से 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग को लेकर बेरहमी से मारपीट की गई थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार लखन गोप का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में जेल जा चुका है।

इसे भी पढ़ें : Muri : बसंतपुर में 55 लाख की लागत से स्वास्थ्य उपकेन्द्र निर्माण की शुरुआत

नीमडीह और सोनारी में दबिश के बाद हुई गिरफ्तारी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी पुरी में छिपा हुआ है और हाल ही में अपने ससुराल झीमड़ी गांव, नीमडीह थाना क्षेत्र आया है। इसके बाद वह जमशेदपुर के सोनारी स्थित अपने घर पहुंचा, जहां पहले से घात लगाए पुलिस दल ने उसे दबोच लिया। छापेमारी अभियान में सब इंस्पेक्टर हसनैन अंसारी, सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में बालू माफियाओं पर बड़ा क्रैकडाउन: NGT की रोक के बावजूद अवैध बालू लदे 6 वाहन जब्त

बहरागोड़ा : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के कड़े आदेशों और स्थानीय प्रशासन की लगातार पैनी नजर के बावजूद क्षेत्र में बालू माफियाओं का दुस्साहस कम होने का नाम नहीं ले…

Spread the love

Chaibasa : नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश, NCORD की बैठक में उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के आदेश

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time