
जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप जिले के सभी अंचलों में हर कार्य दिवस को दोपहर 1 से 2 बजे तक आम नागरिकों की समस्याएं सीधे अंचल अधिकारियों द्वारा सुनी जा रही हैं।
आज आयोजित जनसुनवाई में जिले भर के विभिन्न अंचलों से कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 41 मामलों का त्वरित समाधान कर संबंधित आवेदकों को संतोषजनक उत्तर प्रदान किया गया। शेष 6 मामले प्रक्रियाधीन हैं, जिन पर आवश्यक जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।
इस जनसुनवाई अभियान के तहत अब तक कुल 262 आवेदन जिला प्रशासन को प्राप्त हुए हैं। इनमें से 219 मामलों का निष्पादन सफलतापूर्वक किया गया है, जबकि 40 प्रकरणों पर जांच जारी है। अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से प्रशासनिक जवाबदेही और नागरिक संतुष्टि में उल्लेखनीय सुधार आया है।
अंचल अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे हर दिन एक घंटा आम नागरिकों से सीधी बातचीत में बिताएं, जिससे भूमि, दाखिल-खारिज, जाति प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, पेंशन संबंधी अनुरोध और अन्य स्थानीय प्रशासनिक समस्याओं का तत्काल निवारण किया जा सके।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: योजनाओं की देरी पर उप विकास आयुक्त ने दिखाई सख्ती, 3 दिन में प्लिंथ नहीं तो कार्रवाई तय