
झाड़ग्राम : सूचना एवं संस्कृति विभाग के लोक संस्कृति एवं आदिवासी संस्कृति केंद्र तथा झाड़ग्राम जिला प्रशासन और जिला सूचना एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शिलदा ग्राम पंचायत अंतर्गत कमरबांदी गांव में महाकवि साधु रामचंद मुर्मू की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मचंद्र मुर्मू के प्रतिमा पर माल्यार्पण
तत्पश्चात साधु रामचंद्र मुर्मू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सूचना एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित साधु रामचंद मुर्मू के जीवन एवं कार्यों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन स्वयं सहायता समूह और स्वरोजगार के कैबिनेट मंत्री और वन एवं उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री ( पश्चिम बंगाल ) बीरबाहा हांसदा एवं जिलाधिकारी सुनील अग्रवाला ने फीता काट कर किया। मौके पर सांसद कालीपद सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष चिन्मयी मरांडी, अनुमंडल पदाधिकारी सुभ्राजीत गुप्ता समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।