Jharkhand: नेपाल में लहराया झारखंड की बेटियों का परचम, इंडो–नेपाल यूथ चैम्पियनशिप में भारत बना चैंपियन

सरायकेला:  नेपाल के खूबसूरत शहर पोखरा में आयोजित इंडो–नेपाल यूथ चैम्पियनशिप–2025 में भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 6 से 10 अक्टूबर तक पोखरा स्टेडियम में आयोजित हुई थी, जिसका आयोजन भारतीय युथ एजुकेशन फेडरेशन इंडिया के तत्वावधान में किया गया। यह आयोजन भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय और फिट इंडिया (नीति आयोग) से संबद्ध था।

9 अक्टूबर को खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत की महिला फुटबॉल टीम ने नेपाल को 6–0 के विशाल अंतर से हराया। भारतीय टीम में झारखंड और पश्चिम बंगाल की कई युवा खिलाड़ी शामिल थीं, जिन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।

भारतीय महिला टीम की कप्तान संगीता कुमारी रहीं, जबकि झारखंड से बबिता हेंब्रम, बांसती टुडू, सबिता हेंब्रम, रीतिका किस्कू, सुरजमनी हेंब्रम, आशा मुंडा, जिया सोरेन, अर्चना राय, मनिशा हांसदा, वर्षा मुर्मू, सीमा हेंब्रम, नामिता मुर्मू और पुष्पा कुमारी शामिल थीं। टीम का मार्गदर्शन कोच काजल कुमारी और शंभु सेन ने किया, जबकि अंजना सिंह ने प्रबंधक की भूमिका निभाई।

यह प्रतियोगिता न केवल खेल के स्तर पर भारत और नेपाल के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने का अवसर बनी, बल्कि दोनों देशों के युवाओं के बीच अनुभव और संस्कृति साझा करने का भी एक सशक्त माध्यम साबित हुई।

इसी प्रतियोगिता में भारतीय पुरुष टीम भी शामिल रही। कोच विष्णु उरांव के नेतृत्व में कप्तान उद्देश कुमार की अगुवाई में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, हालांकि फाइनल में नेपाल से 1–5 गोल से हारकर उपविजेता बनी। पुरुष टीम में सुदामा हेंब्रम, सूरज लोहरा, अंकित उरांव, रोशन उरांव, राहुल उरांव, कृष्णा उरांव, कृष्णा कुमार मुंडा, मोफिक अली, निखिल कुमार सिंह और अमर अंसारी शामिल थे।

टीम की कप्तान और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संगीता कुमारी ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता पूरी टीम के सामूहिक प्रयास और प्रबंधन के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा, “झारखंड के खिलाड़ी मेहनती हैं। आने वाले दिनों में वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी उपलब्धियां हासिल करेंगे। राज्य सरकार से हमारा आग्रह है कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और सहयोग मिले ताकि वे आगे बढ़ सकें।”

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: DC -SSP ने कॉपरेटिव कॉलेज का किया निरीक्षण, EVM रिसिविंग और डिस्पैच की तैयारियाँ पूरी

Spread the love

Related Posts

Mumbai : ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा भारत ,  इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराया

मुंबई: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20…

Spread the love

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *