जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने कॉपरेटिव कॉलेज का निरीक्षण किया। इस कॉलेज से 45-घाटशिला विधानसभा क्षेत्र की सभी पोलिंग पार्टियां प्रस्थान करेंगी, और मतदान के बाद ईवीएम रिसिविंग भी यहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कॉलेज परिसर में स्ट्रॉंग रूम निर्माण कार्य को पूरा करने और आवश्यकतानुसार परिसर में बेरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान, चुनाव सामग्री वितरण, ईवीएम-वीवीपैट रखरखाव और वाहन पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
जिला अधिकारियों ने पेयजल, शौचालय, बिजली, चिकित्सा सुविधाएं और हेल्प डेस्क की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रिजर्व टीम, माइक्रो ऑब्जर्वर और मेडिकल टीम के बैठने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ चुनाव कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीटीओ धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, भवन निर्माण विभाग के अभियंता, डीएसपी और थाना प्रभारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































