Deoghar पन्नालाल मिश्र बने छठ पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष, प्रदीप केशरी महासचिव

देवघर : छठ पूजा सेवा समिति की आम सभा गुरुवार को न्यू ग्रैंड होटल के सभागार में हुई। इसमें छठ पर्व महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। आमसभा में वर्ष 2024 के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। वर्ष 2025-26 के लिए समाससेवी पन्नालाल मिश्र को छठ पूजा सेवा समिति (शिवगंगा तट) का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही प्रदीप केसरी को महासचिव, दिलीप कुमार केसरी कोषाध्यक्ष चुने गए। 14 उपाध्यक्ष एवं 10 मंत्रियों का भी चयन किया गया। इस अवसर पर स्मारिका का प्रकाशन किया जायेगा। जिसके सम्पादक जगदीश प्रसाद मुन्दड़ा एवं विनोद वर्मा होंगे। अन्य विभागों के कार्यों का भी बंटवारा किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष हनुमान केसरी ने सभी सदस्यों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया। शिवगंगा की विशेष सफाई के लिए नगर निगम के पदाधिकारियों से मिलकर अनुरोध करने के लिए कमेटी का गठन किया गया।

बैठक में यह रहे मौजूद

बैठक में हनुमान प्रसाद केसरी, पन्नालाल मिश्र, जगदीश प्रसाद मुन्दड़ा, प्रदीप कुमार केसरी, दिलीप कुमार केसरी, रवि कुमार केसरी, रवि गुप्ता, बुद्धिनाथ झा, अजय पलिवार, दया शंकर केसरी, कैलाश चौधरी, अरूण साह, सुधीर कुमार गुप्ता, जीतू कुमार कसेरा, उपेन्द्र केसरी, गोपाल केसरी, राजेश कुमार कसेरा, राकेश सिंहानिया, मदन केसरी, दीपक कुमार केसरी, अविनाश केसरी, रमा शंकर गोस्वामी, आदर्श साह, अजय संतोषी, पिंटू केसरी, रविशंकर केसरी, रतन चौधरी मौजूद थे।

छठ के कार्यक्रम

25 अक्टूबर (शनिवार) : कद्दू भात (नहाय-खाय)
26 अक्टूबर (रविवार) : खरना
27 अक्टूबर (सोमवार) : संध्या अर्घ्य
28 अक्टूबर (मंगलवार) : प्रातः अर्घ्य

इसे भी पढ़ें : Bihar Elections: बिहार चुनाव के लिए जन सुराज ने जारी की पहली सूची, 51 उम्मीदवारों का एलान

Spread the love

Related Posts

Gua : डीएवी की छात्रा अलिया खन्ना उर्फ अंजली कुमारी ने फिल्म इंडस्ट्री एवं मॉडलिंग में पाई सफलता 

गुवा : सेल गुवा में सेवारत सेल कर्मी सुशील दास सह गृहणी अनीता देवी की बहुमुखी प्रतिभा की धनी सुपुत्री छात्रा अलिया खन्ना उर्फ अंजली कुमारी ने माँडलिंग एवं एक्टिंग…

Spread the love

Jadugora : स्कूल चले हम अभियान को बढ़ावा देने को माझी बाबा वीरास माझी व एलआईसीआईसी ने हितकु के 50 स्कूली बच्चों के बीच बांटे पानीं के बोतल समेत अन्य सामग्री

जादूगोड़ा : ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे पढ़ाई में बेहतर करे व भीषण गर्मी में उनका स्वास्थ्य बेहतर रहे इसको लेकर हितकु हनुमान चौक पर( नरवा पहाड़) में भारतीय जीवन बीमा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time