Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से JSCA के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की मुलाकात

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की.

इस प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव व पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष, मैनेजिंग कमिटी के सदस्य मिहिर प्रितेश टोप्पो, रमेश कुमार, संजय जैन, रत्नेश कुमार सिंह और जिला प्रतिनिधि श्रीराम पुरी व उत्तम कुमार शामिल थे.

चुनाव से जुड़ी जानकारी दी, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जेएससीए के हालिया चुनाव और संगठन की भावी योजनाओं से अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने सभी निर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनिर्वाचित टीम जोश, समर्पण और दूरदर्शिता के साथ काम करते हुए झारखंड में क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: कपूर बागी के घर पहुँचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि
Spread the love

Related Posts

Bihar Politics : 7 को  जदयू में शामिल होंगे निशांत कुमार, बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना, करेंगे पूरे बिहार का भ्रमण

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिहार की राजनीति में सक्रिय होने जा रहे हैं. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 7 मार्च यानी…

Spread the love

Bihar Politics : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना जनादेश का अपमान : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव महेंद्र कुमार पाण्डेय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *