Deoghar: देवघर में बनेगा 12 नए तालाबों का जल संरक्षण नेटवर्क, हुआ शिलान्यास

देवघर: देवघर विधायक सुरेश पासवान ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय में शहर के विभिन्न इलाकों में बनने वाले 12 तालाबों के निर्माण कार्य का औपचारिक रूप से शिलान्यास किया.

इस अवसर पर विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने विकास के प्रति जो संकल्प लिया है, वह धीरे-धीरे साकार हो रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण, विकास कार्य प्रभावी और स्थायी रूप से होना चाहिए.

जनता से किए गए वादे को जल्द पूरा करने का संकल्प
सुरेश पासवान ने कहा कि चुनाव के दौरान जो विकास संबंधी वादे जनता से किए गए थे, उन्हें अब पूरा किया जा रहा है. उन्होंने योजना में गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि काम ऐसा हो जिससे राज्य सरकार की छवि और जनता का विश्वास दोनों मजबूत हों.

कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान
नगर आयुक्त रोहित कुमार सिन्हा ने बताया कि यह शिलान्यास लंबे समय से लंबित था और स्थानीय विधायक के नेतृत्व में यह संभव हो पाया है. उन्होंने संवेदकों को कड़े निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य उच्चतम गुणवत्ता के साथ किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इन तालाबों से लाभान्वित हो सकें.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से JSCA के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की मुलाकात


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Muri : रामडेरा में 67 लाख रुपये की लागत से सड़क मरम्मती कार्य का MLA ने किया शिलान्यास

मुरी : सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो ने रामडेरा स्थित हिरण पार्क के सामने सड़क मरम्मती निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। करीब 67 लाख रुपये की लागत से होने वाले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time