Job Vacancy: पटना हाई कोर्ट में ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि आज, साइकिल चलाने का ज्ञान होना आवश्यक

पटना: पटना हाई कोर्ट में ग्रुप-सी (रेगुलर मजदूर) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आज, 18 मार्च 2025 को अंतिम तिथि है. यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो जल्द ही आवेदन कर लें. इच्छुक अभ्यर्थियों को पटना हाई कोर्ट की अधिकारिक वेबसाइट (patnahighcourt.gov.in) पर जाकर आवेदन करना होगा. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2025 निर्धारित की गई है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 171 मजदूर पदों को भरा जाएगा.

शैक्षिक योग्यता और आवश्यक कौशल

पटना हाई कोर्ट में रेगुलर मजदूर (ग्रुप-सी) के पदों पर भर्ती के लिए 8वीं से 12वीं तक के पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा, अभ्यर्थियों को साइकिल चलाने का ज्ञान होना आवश्यक है. भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और पात्रता मानदंड के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं. अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 700 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹350 निर्धारित किया गया है. यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा.

 

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है. महिला उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है. वहीं, राज्य के आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी. आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी.

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-1 के तहत 14,800 से 40,300 रुपये तक प्रति माह वेतन मिलेगा. यह वेतनमान सरकार द्वारा निर्धारित वेतन संरचना के अनुसार होगा. इसके अतिरिक्त, नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन सूची में जगह मिलेगी.
आवेदन शुल्क

इसे भी पढ़ें : PM Internship Scheme: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम का नया ऐप लांच, युवाओं को मिलेंगे 1.25 लाख इंटर्नशिप के अवसर

Spread the love

Related Posts

Gua : वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल की वंशिका साहू ने टॉपर बनकर रचा इतिहास, बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित

सफलता का मुख्य रहस्य निरंतर प्रयास, दृढ़ इच्छाशक्ति, सही योजना और सकारात्मक मानसिकता का संयोजन है : बालेश्वर उरांव गुवा : वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल की 25-26 वार्षिक परीक्षा में…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में भाई बहन की पिटाई करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले भाई बहन का परीक्षा में कम अंक आने पर काफी पिटाई करने वाले शिक्षक प्रभात कुमार भगत को जुगसलाई पुलिस ने शनिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time