New Delhi: रोहिणी के विधायक विजेंद्र गुप्ता बने दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष

नई दिल्लीः सोमवार को दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से हो गया. बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है. दिल्ली विधानसभा के सत्र शुरु होने के साथ ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए विजेंद्र गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया, विधायकों ने ध्वनि मत से गुप्ता  को विधानसभा अध्यक्ष चुना. उनकी उम्मीदवारी का बीजेपी के मनजिंदर सिंह सिरसा ने समर्थन किया. उनके निर्वाचित होने के बाद, सीएम रेखा और विपक्ष की नेता (एलओपी) आतिशी सदन की परंपरा के अनुसार उनके साथ आसन तक गए.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur : युवक ने चाकू से गला काटकर की आत्महत्या की कोशिश, टीएमएच में चल रहा इलाज

इससे पहले दिन में, एलजी वीके सक्सेना ने प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली को शपथ दिलाई, जिन्होंने आठवीं विधानसभा के पहले सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण सुबह 11 बजे शुरू हुआ और सबसे पहले सीएम रेखा शर्मा ने शपथ ली. उनके बाद उनके मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री और अन्य भाजपा, आप विधायक भी थे. रोहिणी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी भाजपा उम्मीदवारों के बीच सबसे बड़ी जीत दर्ज की. उन्होंने 37,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कांग्रेस महासचिव शमशेर आलम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री बन्ना व नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल महासचिव शमशेर आलम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता व मानगो नगर निगम की नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता से…

Spread the love

Ranchi : कुर्मी समुदाय को एकजुट होने से सरकार रोक रही है : देवेंद्र नाथ महतो

प्रभात तारा मैदान में भारी भीड़ के साथ जनसभा संपन्न रांची : कुर्मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने की मांग लगातार तेज होती जा रही है। इसी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *