Potka: हल्दीपोखर हाट में ट्रकों की नो एंट्री, विधायक ने दिए निर्देश

जमशेदपुर:  पोटका विधायक संजीव सरदार ने हल्दीपोखर साप्ताहिक बाजार में भीड़ और संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए शनिवार को उस सड़क पर भारी वाहनों की ‘नो एंट्री’ का निर्देश दिया है. यह बाजार पोटका प्रखंड का सबसे बड़ा साप्ताहिक हाट है, जहां हर शनिवार दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक हजारों ग्रामीण खरीदारी के लिए जुटते हैं. इस दौरान मुख्य मार्ग पर भारी भीड़ लग जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

हल्दीपोखर हाट जिस सड़क पर लगता है, वह झारखंड और ओड़िशा को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण राज्यीय मार्ग है. इस सड़क पर दिनभर भारी ट्रकों की आवाजाही होती रहती है. विधायक संजीव सरदार ने बताया कि इस मार्ग पर ट्रकों का प्रवेश भीड़ के समय जानलेवा हो सकता है. उन्होंने कहा कि पहले भी प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन अब ठोस कदम उठाना ज़रूरी हो गया है.

विधायक के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कोवाली थाना को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं. इसके तहत अब हाट के समय यानी शनिवार को भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. पुलिस द्वारा ट्रैफिक के लिए विशेष व्यवस्था की गई है ताकि ग्रामीणों को कोई असुविधा न हो.

विधायक सरदार ने कहा कि जनहित में यह निर्णय लिया गया है. हल्दीपोखर जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा और सतर्कता अत्यंत जरूरी है. उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि भविष्य में भी ऐसे बाजारों और भीड़ वाले इलाकों के लिए ट्रैफिक नियंत्रण की प्रभावी योजना तैयार की जाए, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: CRPF राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 174 बटालियन बनी ओवरऑल चैंपियन – कुतुबुद्दीन बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भारतीय वायु सेना के फाइटर पायलटों की शहादत पर पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर  : पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने असम के कार्बी आंगलोंग में 6 मार्च 2026 को एक ट्रेनिंग मिशन के दौरान भारतीय वायुसेना का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट…

Spread the love

Jamshedpur : BNH की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार का आयोजन

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्मानंद नारायण हॉस्पीटल की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा, बिष्टुपुर शाखा में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *