Saraikela: चांडिल रेलवे क्रॉसिंग के पास दर्दनाक हादसा अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को बेरहमी से कुचला

सरायकेला: सरायकेला जिले के चांडिल थाना अंतर्गत दो नंबर रेलवे क्रॉसिंग के निकट रविवार शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को बेरहमी से कुचल दिया. घटना इतनी भयावह थी कि बाइक को कार ने लगभग 60 फीट तक घसीटा, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

विपरीत दिशा से आ रही थी बाइक, कार ने नहीं दिया मौका
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफेद रंग की कार चांडिल की ओर से तेज गति में आ रही थी. उसी समय विपरीत दिशा से जमशेदपुर की ओर जा रही बाइक को कार ने सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक सड़क पर गिरने के बाद कार के साथ काफी दूर तक घिसटता चला गया.

गंभीर रूप से घायल युवक को पहुंचाया गया अस्पताल
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाकर घायल को जमशेदपुर के किसी बड़े अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भेजा. घायल की पहचान बोकारो निवासी युवक के रूप में की गई है.

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है. दुर्घटनाग्रस्त वाहन और घटनास्थल से जुड़े सुराग एकत्र किए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Saraikela: बाइक सवार को एक किलोमीटर तक घसीटती चली कार, चालक फरार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो के सुनील की किस्मत चमकी, हैवेल्स के हर घर त्योहार दिवाली ऑफर में मिली 26 लाख की इलेक्ट्रिक कार

जमशेदपुर :  हैवेल्स के ‘हर घर त्योहार’ दिवाली ऑफर के तहत एक ग्राहक (सुनील कुमार, मानगो निवासी) की किस्मत चमक गई। साकची स्थित ओम प्रकाश अग्रवाल के हैवेल्स एक्सक्लूसिव गैलेक्सी…

Spread the love

Jamshedpur : साकची धालभूम क्लब मैदान में 17 मार्च को सजेगा जीण माता का दरबार, महा मंगल पाठ में 1500 से अधिक महिलाएं होंगी शामिल 

जमशेदपुर : साकची धालभूम क्लब मैदान में (अग्रसेन भवन के सामने) श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर का 20वां वार्षिक महोत्सव 17 मार्च मंगलवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसकी तैयारियां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *