Potka: छऊ नृत्य से गूंजा गांव, पारंपरिक कला को संजोने की सराहनीय पहल

पोटका: जुड़ी पंचायत के तिरिंग गांव में रविवार की रात श्री श्री सार्वजनिक शिव पूजा कमेटी के तत्वावधान में छऊ नृत्य महोत्सव का रंगारंग आयोजन हुआ. सरायकेला-खरसावां के मारांगाहातु और आरंबा से आए छऊ दलों ने मंच पर बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए.

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पोटका विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

“छऊ हमारी सांस्कृतिक आत्मा है”: विधायक संजीव सरदार
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि छऊ नृत्य झारखंड की सांस्कृतिक आत्मा है. यह नृत्य शैली न केवल राज्य बल्कि पूरे देश में झारखंड की पहचान बना चुकी है.

उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पारंपरिक लोककला और कलाकारों के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, “कलाकारों को हर संभव मंच और संसाधन मुहैया कराया जाएगा ताकि ये अमूल्य परंपरा जीवित रहे.”

शिक्षा की अपील: “सशक्त समाज की नींव है शिक्षित पीढ़ी”
अपने संबोधन में विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि वे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान दें. उन्होंने कहा कि एक शिक्षित समाज ही सही मायनों में सशक्त हो सकता है.

कार्यक्रम में पोटका की उपप्रमुख उर्मिला सामाद, ग्राम प्रधान मंजु सरदार समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे. मंच संचालन की जिम्मेदारी संजय सरदार ने निभाई.

महोत्सव को सफल बनाने में शुरू सरदार, रोहिन सरदार, सचिन सरदार, रतन सरदार, फुदेन सरदार, सुभाष सरदार, सनातन सरदार, राहुल सरदार, श्याम सरदार व सागर सरदार सहित अनेक ग्रामीणों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई.

इसे भी पढ़ें : Potka: विधायक संजीव सरदार ने किया दक्षिण घाघीडीह पंचायत मंडप का उद्घाटन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : डीडीसी ने जिले में लंबित विभिन्न मद की विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का दिया निर्देश

जमशेदपुर : उपायुक्त के निर्देश पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में हुई विभिन्न मदों से संचालित विकास योजनाओं में प्रगति की शनिवार को समीक्षा की गई. जिसमें…

Spread the love

Potka : किसानों के धान का पैसा भुगतान में देरी पर कांग्रेस का अल्टीमेटम, 3 दिन में पैसा भुगतान नहीं तो होगा आंदोलन

पोटका अंचलाधिकारी से मिला कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पोटका : पोटका प्रखंड में धान अधिप्राप्ति केंद्र पिछले डेढ़ माह से बंद रहने तथा करीब दो महीने पहले लैंप्स में धान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *