Potka : किसानों के धान का पैसा भुगतान में देरी पर कांग्रेस का अल्टीमेटम, 3 दिन में पैसा भुगतान नहीं तो होगा आंदोलन

पोटका अंचलाधिकारी से मिला कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल

पोटका : पोटका प्रखंड में धान अधिप्राप्ति केंद्र पिछले डेढ़ माह से बंद रहने तथा करीब दो महीने पहले लैंप्स में धान जमा करने वाले किसानों के बैंक खातों में अब तक भुगतान नहीं होने से किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पोटका की सीओ निकिता बाला के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि तीन दिनों के भीतर किसानों के धान का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर भुगतान नहीं किया गया और डेढ़ माह से लैंप्स में लगे ताले नहीं खोले गए, तो कांग्रेस पार्टी जोरदार आंदोलन करेगी। तीन दिन बाद धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा और तब तक आंदोलन जारी रहेगा जब तक किसानों के खाते में उनका पैसा नहीं पहुंच जाता।

इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी और जिला सचिव जयराम हांसदा ने कहा कि पिछले डेढ़ माह से किसान लगातार लैंप्स का चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मिलीभगत से कुछ किसानों का धान ऑनलाइन किया जा रहा है, जबकि गरीब किसानों का धान अब तक ऑनलाइन नहीं हो पाया है। साथ ही लैंप्स में ताला लगाकर दूसरे स्थानों पर धान का सेटिंग कर ऑनलाइन किए जाने का भी आरोप लगाया गया।

नेताओं ने यह भी कहा कि मिल मालिकों द्वारा किसानों से 7 से 8 किलो धान की कटौती की जा रही है, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने धान खरीद के बाद 48 घंटे के भीतर भुगतान का निर्देश दिया है, इसके बावजूद किसानों को समय पर पैसा नहीं मिल रहा है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर किसानों के खातों में भुगतान नहीं किया गया तो पार्टी किसानों के हक के लिए आंदोलन करने को बाध्य होगी। किसानों के हक में प्रदर्शन करने वालों में मंडल अध्यक्ष लास मुर्मू, प्रखंड सचिव लालटू दास, आनंद पाल, पिंटू गोंडा,गुरु चरण सीट चंदन मंडल आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Potka : डायन प्रथा एक सामाजिक कलंक है, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा और जागरूकता खत्म करने का मूल मंत्र  :  डॉ. रजनी महाकुड़

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : NTTF के 6 छात्र जापानी रोबोटिक्स कंपनी फैनुक में पांच लाख के पैकेज पर लॉक

जमशेदपुर : एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आरडीटाटा तकनीकी संस्थान में बीते दिनों फैनुक कंपनी द्वारा कैंपस सलेक्शन का आयोजन किया गया। जिसमें लिखित परीक्षा, छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा, तकनीकी क्षमता…

Spread the love

Jamshedpur : बोड़ाम में घर का ताला तोड़कर पांच खस्सी की चोरी, चार पहिया से आए थे चोर, थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के आंधारझोर गांव स्थित केंदडीह टोला में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर पांच खस्सी (बकरी) की चोरी कर ली। चोरी की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *