Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन
जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर से डोमजूडी गांव में श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वा आविर्भाव दिवस मनाया गया। मौके पर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जिसकी अगुवाई गोपीनाथ गोस्वामी ने की। इस दौरान आगे-आगे एक वाहन पर चैतन्य महाप्रभु चलचित्र लगा वाहन चल रहा था, जबकि पीछे-पीछे डोमजुड़ी, गम्हरिया, एवं कदमा की कीर्तन मंडली नाचते-गाते चल रही थी। कीर्तन की शुरुआत वीणा पानी संघ बारी आश्रम डोमजुडी में की गई जो मदन मोहन मदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान मृदंग, करताल की मधुर ध्वनि के साथ हरिनाम संकीर्तन ने पूरे डोमजूडी ग्राम को भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया ।अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।