potka : पोटरा बुरु दिशवा गिरा सेंदरा के उपलक्ष में समिति ने किया गुड़, चना का वितरण

 

पोटका : कुंदरुकोचा हाट मैदान में स्वर्गीय धनीराम सरदार स्मृति सेवा समिति द्वारा सेंदरा पर्व से लौटे वीरों, उपस्थित ग्रामीणों एवं नृत्य मंडली के बीच एक क्विंटल चना एवं 50 किलो गुड़ का वितरण किया गया। समिति के सयोजक चितरंजन सरदार के द्वारा चना एवं गुड़ का वितरण समिति द्वारा किया गया। इस दौरान चितरंजन सरदार ने कहा कि पोटरा बुरु दिशवा गिरा सेंदरा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ प्रतिवर्ष क्षेत्र में मनाया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में हजारों की संख्या में आसपास के लोग उपस्थित होकर इस पर्व में भाग लेते हैं और साथ ही साथ पारंपरिक वेशभूषा के साथ लोग नृत्य करते नजर आते हैं।

एकता अखंडता संस्कृति का प्रतीक

यह एकता अखंडता और हमारे संस्कृति का प्रतीक है वहीं उन्होंने कहा कि स्वर्गीय धनीराम सरदार हमारे बीच आज नहीं है। इसकी याद में हम सब प्रतिवर्ष कुछ ना कुछ कार्यक्रम आयोजन जरूर करते हैं। इस वर्ष उनकी स्मृति में चना- गुड़ का भी वितरण किया गया इस दौरान कुंदरुकोचा के ग्राम प्रधान बुद्धेश्वर सरदार,अवित्र सरदार,दीपक सरदार,कृष्ण सिंह सरदार,शैलेंद्र सरदार,ग्राम प्रधान विभीषण सरदार, भूपति सरदार, पंचायत समिति सदस्य गोपीनाथ सरदार सेराज सरदार, लखपति सरदार, उमा पदों सरदार आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में चार हत्याओं के दोषी दीपक कुमार की फांसी की सजा बरकरार, हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

    Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

    Spread the love

    Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

    जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *