Potka: पोटका विधायक संजीव सरदार पहुंचे हल्दीपोखर, छठ मइया से की क्षेत्र की खुशहाली की कामना

पोटका:  आज छठ महापर्व के शुभ अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार हल्दीपोखर पहुंचे। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सरदार ने सूर्य देव को साक्षी मानकर छठ मइया की आराधना की। साथ ही उन्होने क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना भी की.

विधायक संजीव सरदार ने श्रद्धालुओं को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा — “छठ पूजा लोक आस्था, तप, स्वच्छता और समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व समाज को एकजुट करता है और हमें प्रकृति के प्रति आदर का भाव सिखाता है।”

विधायक ने आगे कहा कि वे अपने क्षेत्र की जनता के सुख, स्वास्थ्य और विकास की मंगल कामना करते हैं। उन्होंने छठ मइया से आशीर्वाद मांगा कि पूरे क्षेत्र में शांति, सद्भाव और नई ऊर्जा बनी रहे।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज के बुद्धिजीवी, युवा साथी और भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। वातावरण छठ गीतों और जयघोषों से गूंज उठा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: स्वर्णरखा के शहरबेड़ा घाट पर डूबे तीसरे युवक का शव भी बरामद, परिवार में मचा कोहराम

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो के सुनील की किस्मत चमकी, हैवेल्स के हर घर त्योहार दिवाली ऑफर में मिली 26 लाख की इलेक्ट्रिक कार

जमशेदपुर :  हैवेल्स के ‘हर घर त्योहार’ दिवाली ऑफर के तहत एक ग्राहक (सुनील कुमार, मानगो निवासी) की किस्मत चमक गई। साकची स्थित ओम प्रकाश अग्रवाल के हैवेल्स एक्सक्लूसिव गैलेक्सी…

Spread the love

Jamshedpur : साकची धालभूम क्लब मैदान में 17 मार्च को सजेगा जीण माता का दरबार, महा मंगल पाठ में 1500 से अधिक महिलाएं होंगी शामिल 

जमशेदपुर : साकची धालभूम क्लब मैदान में (अग्रसेन भवन के सामने) श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर का 20वां वार्षिक महोत्सव 17 मार्च मंगलवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसकी तैयारियां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *