Potka: रात में चोरों ने तोड़ा दरवाजा, घर से गायब हुई नकदी और आभूषण

पोटका:  पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर गांव में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। अज्ञात चोरों ने गांव निवासी रीछपाल भगत के घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमीरा में रखे ढाई लाख रुपये नगद तथा करीब 20 हजार रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घटना ने स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश दोनों पैदा कर दिया है।

 

जानकारी के अनुसार, रीछपाल भगत रात में घर के बाहर वाले कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजे का कुंडा तोड़कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने अलमीरा की तलाशी ली और नगद व गहनों को अपने साथ ले भागे। सुबह उठने पर भगत ने दरवाजा टूटा पाया और अलमीरा से चोरी की पुष्टि की।

रीछपाल भगत ने तुरंत पोटका थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। अधिकारीयों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास लगे संभावित रास्तों व संदिग्धों की गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों की आवाजाही बढ़ी थी, लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा उपाय मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: गाँव से गाँव तक विकास की गूंज — संजीव सरदार ने किया 36.78 लाख की 7 योजनाओं का शिलान्यास

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *