सरायकेला: सरायकेला प्रखंड में 10 नवंबर से 26 नवंबर तक लेप्रोसी (कुष्ठ रोग) से जुड़ा विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारी को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी के कक्ष में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीपीएम और स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
अभियान के दौरान प्रत्येक स्वास्थ्य सहिया अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर लेप्रोसी के संदिग्ध मरीजों की पहचान करेंगी। संदिग्ध मरीजों को समय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह भेजा जाएगा ताकि उनका उचित जांच और इलाज किया जा सके। अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि समय पर जांच और उपचार बेहद जरूरी है।
अभियान में सभी आंगनवाड़ी सेविका और विद्यालयों से नामित शिक्षक भी शामिल होंगे। इसका उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा या व्यक्ति जांच से वंचित न रहे और हर क्षेत्र में अभियान का असर पूरी तरह दिखाई दे।
इसे भी पढ़ें :
Saraikela: ZRUCC बैठक में मनोज चौधरी ने उठाई रेल कनेक्टिविटी की मांग, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा