Saraikela: दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी पहल, जिले भर में लगेगा स्वास्थ्य शिविर – जानिए तारीखें

सरायकेला: उपायुक्त सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में दिव्यांगजनों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर अनुमंडलीय अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित होंगे. इन शिविरों का उद्देश्य दिव्यांग नागरिकों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें सरकारी प्रमाण-पत्र प्रदान करना है.

सिर्फ ऑर्थो और जनरल फिजीशियन जांच की सुविधा
शिविर में ऑर्थोपेडिक और जनरल फिजीशियन से संबंधित स्वास्थ्य जांच की जाएगी. साथ ही इसी से संबंधित दिव्यांग प्रमाण-पत्र भी जारी किए जाएंगे. अन्य श्रेणियों के प्रमाण-पत्र इस शिविर के दायरे में नहीं होंगे.

सरायकेला अनुमंडल में शिविर की तिथियां
सरायकेला अनुमंडल क्षेत्र में 20 मई से यह शिविर प्रारंभ होंगे. निर्धारित तिथियों के अनुसार शिविर का आयोजन निम्नलिखित रूप से किया जाएगा:

20 मई – कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

21 मई – राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

23 मई – गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

26 मई – खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

लाभ उठाने की अपील
जिला प्रशासन ने सभी पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने प्रखंड में आयोजित शिविर में भाग लें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचें, ताकि समय पर जांच और प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी की जा सके.

इसे भी पढ़ें : Bahragora: पशु रोगों से सुरक्षा की ओर बहरागोड़ा का बड़ा कदम, 26 पंचायतों में तैनात हुए टीकारक

Spread the love

Related Posts

Gamharia : टायो कालोनी के आयुष कुमार ने सीविल सेवा परीक्षा में लाया 143 रैंक, कोलकाता में टीसीएस में हैं कार्यरत

ग़म्हरिया : टायो कालोनी के रहने वाले आयुष कुमार ने यूपीएससी में 143 रैंक लाकर आईपीएस बने। उन्हें पहले प्रयास में ही यह सफलता हासिल हुई है। शुक्रवार को यूपीएससी का…

Spread the love

Jamshedpur : कीताडीह में शराब के नशे में युवक ने काटी गर्दन की नस, गंभीर हालत में MGMCH में कराया गया भर्ती 

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कीताडीह ग्वालापट्टी में शुक्रवार की रात एक युवक ने आपसी विवाद के दौरान गले की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। गंभीर रूप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *