Shibu Soren Funeral: गुरुजी के आगे भावुक हुए चंपई, झारखंड आंदोलन की यादों ने भिगोई आंखें

Spread the love

रांची:  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी आंदोलन के महानायक शिबू सोरेन का आज मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेमरा (गोला, रामगढ़) में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

रांची में उमड़ा श्रद्धांजलि का सैलाब
मंगलवार सुबह से ही रांची स्थित मोरहाबादी आवास पर भारी संख्या में लोग अंतिम दर्शन को पहुंचे। सभी ने “दिशोम गुरु” को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी पहुंचे, जो कभी गुरुजी के करीबी माने जाते थे और हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं। गुरुजी के पार्थिव शरीर के सामने आते ही चंपई खुद को रोक नहीं पाए और फूट-फूटकर रो पड़े। भावुक होते हुए चंपई सोरेन ने कहा –
“मरांग बुरू उनकी आत्मा को शांति दें। मैं आज भी वो पल नहीं भूल सकता जो हमने झारखंड आंदोलन के दौरान एक साथ बिताए। पहाड़, जंगल, गांव-गांव की लड़ाई से लेकर विधानसभा तक का सफर याद आ रहा है।”

आप सांसद संजय सिंह और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी मौजूद हैं। सांसद पप्पू यादव एवं मंत्री इरफान अंसारी ने शिबू सोरेन को आदिवासी अस्मिता और संघर्ष का प्रतीक बताया और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की।

विधानसभा में हुई श्रद्धांजलि सभा
गुरुजी का पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा लाया गया, जहां सभी दलों के विधायकों और मंत्रियों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। यहां से अंतिम यात्रा रामगढ़ के नेमरा गांव के लिए रवाना हुई। विधानसभा परिसर में उन्हें “गॉड ऑफ ऑनर” दिया गया। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय मंत्री जुम्मेल उरांव, अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, झामुमो, भाजपा और कांग्रेस के कई विधायक व राज्य सरकार के मंत्री अंतिम श्रद्धांजलि देने वालों में शामिल रहे.

दिल्ली में हुआ था निधन
शिबू सोरेन का निधन सोमवार सुबह 8:56 बजे दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में हुआ। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से झारखंड समेत पूरे देश में शोक की लहर है। झारखंड सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा और किसी भी सरकारी आयोजन का आयोजन नहीं किया जाएगा।

गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी
नेमरा गांव में अंतिम संस्कार को लेकर पूर्ण तैयारी की गई है। गांव और आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोग “गुरुजी” को अंतिम बार विदा देने पहुंचे हैं।
पूरा क्षेत्र एक श्रद्धा और भावनाओं से भरे माहौल में डूबा हुआ है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Homage to Shibu Soren: दिल्ली से रांची पहुंचा दिशोंम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर


Spread the love
  • Related Posts

    Jharkhand: मानहानि केस में उलझे Rahul Gandhi, कल कोर्ट ने दिया पेशी का आखिरी मौका

    Spread the love

    Spread the loveचाईबासा:  कांग्रेस नेता और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को 6 अगस्त को चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा। यह आदेश…


    Spread the love

    Shibu Soren Funeral: राजधानी में शोक, गुरुजी की अंतिम यात्रा शुरू – हेमंत नहीं देंगे मुखाग्नि

    Spread the love

    Spread the loveरांची:  पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रणेता शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। सोमवार रात करीब 7 बजे उनका पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *