Jamshedpur : बागबेड़ा फायरिंग मामले में हथियार के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Spread the love

 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू में बीते दिनों महेश प्रसाद पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में संदीप और राकेश शामिल है। दोनों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद कर लिया है। सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद संदीप अपने साथी राकेश के साथ पहुंचा और महेश पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। बता दे कि 14 मार्च को होली खेलने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस दौरान संदीप ने फायरिंग की थी जिसमें महेश घायल हो गया था। महेश खुद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचा था।

इसे भी पढ़ें : India Post GDS 2025: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2025 की आवेदन स्थिति जांचने की सुविधा शुरू, 21,413 पदों पर की जाएंगी नियुक्तियां


Spread the love

Related Posts

Jamshedpur: अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर जमशेदपुर की बेटी ने फहराया झंडा

Spread the love

Spread the loveजमशेदपुर:  जीवन के ऊंचे मुकामों तक पहुंचना सिर्फ लक्ष्य नहीं, बल्कि एक यात्रा है — और इस यात्रा को डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल की पूर्व छात्रा निशा आनंद ने…


Spread the love

भारत पर 25% टैरिफ अमेरिका की कूटनीतिक भूल: जय प्रकाश पांडेय

Spread the love

Spread the loveजमशेदपुर: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता जय प्रकाश पांडेय ने अमेरिका द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाए जाने को एक गंभीर कूटनीतिक भूल बताया है। उनका…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *