Jamshedpur: ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न, देवेंद्र सिंह बने जिला अध्यक्ष, अमिताभ वर्मा को मिली महासचिव की जिम्मेदारी

जमशेदपुर: ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के पूर्वी सिंहभूम जिले के चुनाव का आयोजन प्रदेश सह प्रभारी शंकर गुप्ता के नेतृत्व में किया गया. इस चुनाव में संगठन के कई महत्वपूर्ण पदों पर नए नियुक्ति की गई. एसोसिएशन द्वारा सर्वसम्मति से देवेंद्र सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष और अमिताभ वर्मा को जिला महासचिव चुना गया. यह पहली बार हुआ है जब प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह को जिला अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष रहे चरणजीत सिंह को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही, देवेंद्र सिंह ने जिला अध्यक्ष बनते ही अपनी नई जिला कमिटी का गठन किया.

नई जिला कमिटी का गठन

देवेंद्र सिंह की नई टीम में रवि सिंह को उपाध्यक्ष, अशोक कुमार को जिला उपाध्यक्ष, अमिताभ वर्मा को महासचिव, रौबिन भुल्लर को सचिव, अभिषेक कुमार और मोहम्मद कलिमुद्दीन को सचिव और प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया. इसके अलावा, रविकांत सिंह, डॉ. प्रमोद, मनोज शर्मा, और दीपक कुमार को सलाहकार और कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया.

राष्ट्रीय महासचिव का संबोधन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया उपस्थित थे. उन्होंने सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी संगठनों का एकमात्र उद्देश्य पत्रकारों के हित में सुरक्षा और सम्मान योजना लागू करवाना है. उन्होंने यह भी कहा कि इस उद्देश्य पर सभी एकमत और एकजुट हैं, लेकिन विचारधाराओं के कारण संयुक्त आंदोलन नहीं हो पा रहा है.
झारखंड के सह प्रभारी शंकर गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार कब पत्रकारों के हित में कदम उठाएगी, यह बताना मुश्किल है, लेकिन अब हमें अपनी सुरक्षा और बीमा के लिए संगठित होकर पहल करनी होगी.

 

संगठन का विस्तार और योगदान

बंगाल के प्रभारी अरुप मजूमदार ने कहा कि झारखंड के जमशेदपुर जिले से ही AISMJWA का प्रारंभ हुआ था और अब यह पूरे झारखंड और बंगाल में फैल चुका है. उन्होंने यह भी कहा कि जमशेदपुर में संगठन की मजबूती के लिए देवेंद्र सिंह को प्रदेश से जिला में लाया गया है, लेकिन चरणजीत सिंह के योगदान के बिना लौहनगरी में संगठन मजबूत नहीं हो सकता.

 

तिलक होली और कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के अंत में पत्रकारों ने तिलक होली का आनंद लिया और कार्यक्रम का संचालन चरणजीत सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रवि सिंह ने किया. इस अवसर पर एसोसिएशन के राज्य सदस्यता प्रभारी नागेंद्र कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नागेंद्र शर्मा, पूर्व प्रमंडल अध्यक्ष अजय महतो और अन्य प्रमुख सदस्य भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: काव्य कलश सह त्रय साहित्यकारों की मनाई गई जयंती


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

Spread the love

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time