Potka: रामनवमी जुलूस के लिए सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार, सोशल मीडिया की भी बढ़ाई जाएगी निगरानी

पोटका: पोटका के कोवाली थाना परिसर में रामनवमी और नववर्ष के अवसर पर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में मुख्य रूप से ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, डीएसपी संदीप भगत, इंस्पेक्टर सुरेंद्र प्रसाद, बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, सीओ निकिता बाला और थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान उपस्थित थे. बैठक में प्रमुख रूप से रामनवमी जुलूस की व्यवस्था और सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की गई.

सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा

बैठक में श्री श्री विजय बजरंग अखाड़ा द्वारा विसर्जन जुलूस के आयोजन पर चर्चा की गई. अखाड़ा के लाइसेंसधारी और विभिन्न सामाजिक नेताओं ने बैठक में भाग लिया. बैठक में यह तय किया गया कि पिछले साल की तरह इस बार भी प्रशासन द्वारा जरूरी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी. इसमें रंकणी मंदिर के पास बैरिकेडिंग, ड्रोन कैमरे से निगरानी और रास्ते में पड़े निर्माण सामग्री को हटाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार किया गया.

रामनवमी के जुलूस में प्रशासन की सक्रियता

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने सभी को संदेश दिया कि वे खुशी और भाईचारे के साथ पर्व मनाएं. उन्होंने कहा कि रामनवमी जुलूस के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या हो, तो वे खुद उपलब्ध रहेंगे और इस दौरान उन्हें सीधा संपर्क किया जा सकता है. साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन पूरी तरह से सुरक्षा सुनिश्चित करेगा. इस दौरान, ग्रामीण एसपी ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और अफवाह फैलाने वाले मैसेज के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर होगी और ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में बैंकों की समीक्षा बैठक- सिंहभूम में वार्षिक जमा ऋण अनुपात में सुधार, PMFME महोत्सव 23 मार्च को

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटानगर-राउरकेला से कोसी- सीमांचल के लिए सीधी रेल सेवा की उठी मांग, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को विधायक पूर्णिमा साहू ने लिखा पत्र

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर राउरकेला- टाटानगर- किऊल- मानसी-सहरसा-पूर्णिया-कटिहार के बीच सीधी नई रेल सेवा शुरू करने तथा…

Spread the love

Ranchi :  शौर्य कुंज भवन में उत्साह, उमंग, सौहार्द और महिला एकजुटता के साथ मना सावन महोत्सव

रांची (संगीता पाण्डेय)  :  रांची पुन्दाग क्षेत्र स्थित शौर्य कुंज भवन में आयोजित सावन महोत्सव 2026 उत्साह, उमंग, सौहार्द और महिला एकजुटता के रंगों से सराबोर रहा। सोसाइटी की महिलाओं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time