Kunal Kamra Controversy: कुणाल कामरा एक बार फिर से विवादों में, एकनाथ शिंदे को ‘गद्दार’ कहने पर हंगामा – 11 गिरफ्तार

मुंबई: कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं. इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को ‘गद्दार’ कहते हुए नजर आ रहे हैं. यह बयान एक स्टैंडअप कॉमेडी शो के दौरान दिया गया था, जिसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया.

विवादित बयान और वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में कुणाल कामरा कहते हैं, “पहले बीजेपी से शिवसेना बाहर आ गई, फिर शिवसेना से शिवसेना बाहर आ गई, एनसीपी से एनसीपी बाहर आ गई. उन्होंने एक वोटर को नौ बटन दे दिए, सब कन्फ्यूज हो गए.” इसके बाद वे फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के गाने ‘भोली सी सूरत’ के बोलों को एकनाथ शिंदे के बारे में गाने के अंदाज में गाते हैं, जिसमें वे उन्हें ‘गद्दार’ कहते हैं.

शिवसेना कार्यकर्ताओं का हंगामा और तोड़फोड़

कामरा के इस बयान के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई के खार इलाके में होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की. यह वही होटल था, जहां कामरा ने अपना विवादित वीडियो शूट किया था. इस पर भारतीय न्याय संहिता के तहत करीब 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें शिवसेना नेता राहुल कनाल भी शामिल हैं.

गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई

शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से कुछ को बांद्रा कोर्ट में पेश किया जाएगा. राहुल कनाल को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन उन्हें CRPC 42 के तहत नोटिस दिया गया है.

विरोध बढ़ता जा रहा है

कुणाल कामरा की टिप्पणी पर विरोध तेज होता जा रहा है. शिवसेना (शिंदे) गुट ने विधानभवन की सीढ़ियों पर विरोध प्रदर्शन किया और कुणाल कामरा की गिरफ्तारी की मांग की.

अजित पवार का बयान

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “किसी को भी कानून, संविधान और नियमों से परे नहीं जाना चाहिए. संविधान ने हमें बोलने का अधिकार दिया है, लेकिन यह ध्यान रखना चाहिए कि किसी की बात से पुलिस या कानून व्यवस्था में कोई परेशानी ना हो. विचारधारा में भिन्नता हो सकती है, लेकिन जिम्मेदार नागरिक को यह ध्यान रखना चाहिए.”

 

इसे भी पढ़ें : Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत केस में क्लीन चिट मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती को किसने कहा ‘बंगाल टाइगर’ ?

Spread the love

Related Posts

Bahragora : भाजपा बहरागोड़ा मंडल की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और जन समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा

बहरागोड़ा : शुक्रवार को बहरागोड़ा में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष…

Spread the love

Jamshedpur : बंगाल में हार के बाद ममता को अब आई ‘इंडिया’ गठबंधन की याद : महेंद्र कुमार पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी को अब ‘ इंडिया ‘ गठबंधन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time