Potka : अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर ग्रामीण दिशा संगठन का धरना प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी

 

 

पोटका : ग्रामीण दिशा संगठन द्वारा पोटका थाना के समीप पिछले 9 दिनों से लगातार धरना दिया जा रहा है । ग्रामीण दिशा के अध्यक्ष तारिणी सेन मांझी का कहना है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बालू,गिट्टी का अवैध खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। बिना चालान के गिट्टी और बालू का परिवहन धड़ल्ले से चल रहा है। जिसको लेकर लगातार एसडीओ को लिखित आवेदन देकर इस पर रोक लगाने की मांग की गई थी इसके बावजूद अब धरना स्थल से अलग रूट चेंज कर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है । जिसको लेकर अब ग्रामीण दिशा संगठन द्वारा एसडीओ धालभूम को आवेदन देते हुए चेमाई जुड़ी चौक एवं दामूडीह चौक में कैंप लगाकर धरना देने की अनुमति मांगी है । जिसके कारण राज्य को एवं सेंट्रल गवर्नमेंट को रॉयल्टी,जीएसटी की भारी चोरी की जा रही है उन्होंने कहा कि जब तक अवैध खनन परिवहन पर रोक नहीं लगता है तब तक ग्रामीण दिशा का आंदोलन जारी रहेगी यदि इस पर कार्रवाई नहीं होती है तो जिला से लेकर दिल्ली के जंतर मंतर में बैठकर धरना दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: झारखंड राज्य विश्वविद्यालय संविदा शिक्षक संघ की बैठक संपन्न, कोल्हान स्तरीय कमिटी गठित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानसिक तनाव प्रबंधन संस्थानों के अभाव में शहर में हो रही आपराधिक घटनाएं : सौरभ विष्णु 

जमशेदपुर : शहर में लगातार सामने आ रही पारिवारिक हिंसा और हत्या की घटनाओं के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ विष्णु ने शहर में मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन केंद्र स्थापित…

Spread the love

Jamshrdpur : साउथ प्वाइंट स्कूल की टॉपर श्रुति कुमारी को स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मानित

जमशेदपुर : साउथ पॉइंट स्कूल की छात्रा श्रुति कुमारी ने सीबीएसई प्लस-टू में शानदार प्रदर्शन करते हुए 94,6 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉपर बनी. श्रुति कुमारी की सफलता पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time