जमशेदपुर : पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय, न्यू बाराद्वारी, जमशेदपुर में द्वितीय संस्थापक दिवस समारोह सह पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और संस्थापकों—बिभूति भूषण गुप्ता (सचिव), डॉ. तारा पद बनर्जी (अध्यक्ष) एवं रवि राय (प्रधानाध्यापक)—की स्मृति को नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.
विद्यालय की पहचान: प्रशांत कुमार चक्रवर्ती
समारोह के केंद्र बिंदु प्रशांत कुमार चक्रवर्ती रहे, जो इस विद्यालय के 1951 बैच के छात्र थे और 1968 से 1997 तक शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दीं. अपने संस्मरण साझा करते हुए वे भावुक हो उठे और वर्तमान पीढ़ी को सफलता के मूल मंत्र प्रदान किए.पूर्ववर्ती छात्रों अचिन्तम गुप्ता, कैलाश सिंह, एन. के. तिवारी एवं चंदन कुमार ने भी अपने अनुभव साझा किए, जिससे विद्यालय की गौरवशाली परंपरा पुनः जीवंत हो उठी.
विद्यालय की उपलब्धियों का संकल्प
समारोह की शुरुआत में चन्द्रदीप पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. उन्होंने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने और उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया. साहित्यकार राजदेव सिन्हा ने कार्यक्रम के प्रति अपनी प्रसन्नता व्यक्त की.
कार्यक्रम का संयोजन रीना ने किया, जबकि संचालन की जिम्मेदारी अनुपमा एवं उषा ने निभाई. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का निर्देशन नीति, नेहा, प्रकाश, संदीप, प्रमोद, प्रिया एवं सुषमा ने किया. तकनीकी सहयोग पंकज ने प्रदान किया.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: संघर्ष, साहित्य और स्वतंत्रता – माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित





















































