Hanuman Jayanti 2025: हनुमान जयंती पर बजरंगबली के चरणों में जलाएं इस खास बत्ती का दीपक, कष्टों से मिलेगी मुक्ति

Hanuman Jayanti 2025 : हनुमान जयंती का दिन हर भक्त के लिए बेहद खास होता है. ये दिन सिर्फ भगवान हनुमान की पूजा का नहीं, बल्कि अपने जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाने का भी एक शुभ अवसर होता है. कहते हैं कि इस दिन सच्चे मन से अगर बजरंगबली को याद किया जाए, तो हर संकट दूर हो जाता है. लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी कोई मन की बात जल्दी पूरी हो जाए, तो हनुमान जयंती पर एक खास उपाय जरूर करें कलावा की बत्ती का दीपक जलाएं.

कलावा की बत्ती क्यों है असरदार?

कलावा वो लाल रंग का धागा होता है जो आमतौर पर मंदिरों में पूजा के समय हाथ में बांधा जाता है. इस धागे को बहुत पवित्र माना जाता है. जब इसी कलावे से बत्ती बनाकर दीपक में जलाया जाता है, तो माना जाता है कि यह बत्ती भगवान हनुमान तक आपकी प्रार्थना को सीधा पहुंचा देती है.
स बत्ती का असर खासकर उन लोगों पर होता है जो किसी बड़ी इच्छा को लेकर परेशान हैं या जीवन में रुकावटों का सामना कर रहे हैं.

दीपक जलाने का सही तरीका क्या है?

प्रदोष काल में करें तैयारी: हनुमान जयंती के दिन शाम को सूरज ढलने के बाद यानी प्रदोष काल में इस उपाय को करना सबसे अच्छा माना जाता है.

कलावा से बनाएं बत्ती: पहले एक लंबा सा कलावा लें और उसे धीरे धीरे मोड़कर बत्ती का आकार दें. इस दौरान मन ही मन अपनी इच्छा जरूर बोलें.

तेल का सही चुनाव: दीपक में आप सरसों का तेल या चमेली का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं. दोनों ही हनुमान जी को बहुत प्रिय माने जाते हैं.

दीपक की दिशा का ध्यान रखें: दीपक को हमेशा पूर्व दिशा की ओर रखकर जलाएं. अगर हनुमान जी की मूर्ति दक्षिण की ओर मुख किए हो तो यह और भी शुभ माना जाता है.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : अब WhatsApp पर दर्ज होगी जनसमस्या, सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, उपायुक्त राजीव रंजन ने ‘अबुआ मित्र’ चैटबोट सेवा का किया शुभारंभ, 8580090001 नंबर जारी

    जमशेदपुर : शहर और जिले के लोगों को अब अपनी जनसमस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। जिला प्रशासन ने जनसमस्याओं…

    Spread the love

    Jamshedpur : शहर में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंताजनक, रोकने की दिशा में कदम उठाए पुलिस-प्रशासन  : महेंद्र पांडेय

    जमशेदपुर :  शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time