Saraikela: गणेश गागराई तीसरी बार आदिवासी हो समाज के जिला अध्यक्ष मनोनीत

सरायकेला: सरायकेला नगर पंचायत के गायत्री होटल 2 में बुधवार को राष्ट्रीय कोल सेना के अध्यक्ष विष्णु बानरा की अध्यक्षता में आदिवासी हो महासभा की एक विशेष बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में हो समाज के कई प्रमुख गणमान्य लोग उपस्थित थे. बैठक में समाज के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ.

समाज की प्रमुख चिंताएं

बैठक में सबसे महत्वपूर्ण बिंदु धर्मांतरण को रोकना, अन्तरजातीय विवाह पर रोक, मानकी मुंडा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं मजबूत करना और हो समाज के नेतृत्व के मुद्दे पर चर्चा की गई. इस दौरान सर्वसम्मति से गणेश गागराई को तीसरी बार आदिवासी हो समाज का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया.

उपस्थित गणमान्य लोग

बैठक में मानकी मुंडा संघ के जिला अध्यक्ष कोल झारखंड बोदरा, राष्ट्रीय कोल सेना के अध्यक्ष विष्णु बानरा, झारखंड आंदोलनकारी सभा समिति के अध्यक्ष शंकर सोय, राउतु सामाद-दिउरी, मदरु ओमंग-मुंडा, पंचाय सुरेन, जानो देवगम, अन्नु पुर्ती, शुरू माई, शो सुम्मी माय पुर्ती, शिवनाथ सोय, सुरेश हेसा, तारा मुनि बंदिया (उपाध्यक्ष आदिवासी हो युवा महासभा), पवन महतो और धनेश्वर गागराई समेत अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे. इस बैठक में हो समाज के विकास और उनके हितों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जो समाज के लिए कारगर साबित होंगे.

इसे भी पढ़ें : Saraikela: ईचागढ़ विधायक ने हरिनाम संकीर्तन में लिया भाग, युवाओं से की यह अपील

Spread the love

Related Posts

Potka : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता, बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय के समीप फुटबॉल मैदान एवं…

Spread the love

Jadugora : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष

जादूगोड़ा : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा को वरीय उपाध्यक्ष व जालिम मार्डी को उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई है। इधर इस आशय का पत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time