पटनाः बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर की तबीयत मंगलवार को अचानक विगड़ गई. जिसको देखते हुए पटना के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है.
इस संबंध में ईलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि प्रशांत किशोर को कुछ चिकित्सीय समस्याएं हैं जिनकी गहन जांच की जानी है. वह संक्रमण और निर्जलीकरण से पीड़ित हैं. वह कमजोर भी हैं और असुविधा महसूस कर रहे हैं. अस्पताल रवाना होने से पहले किशोर ने संवाददाताओं से कहा कि मेरा आमरण अनशन जारी रहेगा. गौरतलब है कि किशोर को सोमवार को पुलिस ने अवैध आमरण अनशन केलिए गिरफ्तार किया था. यहां की एक अदालत द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के कुछ घंटों बाद उन्हें बिना शर्त जमानत पर रिहा कर दिया गया.
इसे भी पढ़ेः चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के तारीखों का किया एलान, 5 फरवरी को वोटिंग और 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट
There is no ads to display, Please add some



















































