CBSE Result 2025: DAV चिड़िया के बच्चों का 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

पश्चिम सिंहभूम: सेल संबद्ध डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया के बच्चों ने कक्षा दशम सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के कुल 65 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 56 विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्टता से स्कूल का नाम रोशन किया।

प्रथम
द्वितीय

 

विद्यालय टॉपर का प्रदर्शन
विद्यालय के टॉपर अनुष्का यादव ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर अदिति कुमारी तिवारी रही, जिन्होंने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर अकांक्षा कुमारी ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि चौथे स्थान पर साक्षी कुमारी ने 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। पांचवे स्थान पर अतुल मिश्रा ने 80.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

तृतीय
चतुर्थ

 

प्राचार्य की सराहना और प्रेरणा
इस अवसर पर प्राचार्य शिव नारायण सिंह ने बच्चों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के कठिन परिश्रम और शिक्षकों की निरंतर मेहनत के कारण यह परिणाम संतोषजनक और प्रशंसनीय रहा। उन्होंने इस सफलता का श्रेय झारखंड ए जोन प्रबंधक ओपी मिश्रा को भी दिया, जिनके मार्गदर्शन से विद्यालय निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

पंचम

विद्यालय की शिक्षा और कोचिंग कक्षाएं
प्राचार्य ने यह भी बताया कि सारंडा के घने वन क्षेत्र में स्थित इस विद्यालय में बच्चों को तराशने और सफलता की मंजिल तक पहुंचाने के लिए शिक्षक प्रातः और अपराह्न कालीन निशुल्क कोचिंग कक्षाएं आयोजित करते हैं। विद्यालय प्रबंधन बच्चों के समग्र विकास के लिए संकल्पित है और हर दिशा में उनकी मदद करता है।

शिक्षकों और अभिभावकों की मेहनत का फल
वरिष्ठ हिंदी शिक्षक कर्ण सिंह आर्य ने कहा कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम बहुत ही सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया ने पिछले वर्षों में न केवल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि अकादमिक शिक्षा में भी निरंतर उत्कृष्ट परिणाम दिए हैं। विद्यालय का उद्देश्य हमेशा बच्चों के चौमुखी विकास के लिए प्रयासरत रहना है।

 

इसे भी पढ़ें : Jadugora: दीपक कुमार ने CBSE 10वीं में हासिल किए 96 प्रतिशत अंक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में हर्षोल्लास और नम आंखों के बीच संपन्न हुआ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, सुवर्णरेखा नदी और जलाशयों में मां को दी गई भावभीनी विदाई

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के समापन और विजया दशमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल…

Spread the love

Jamshedpur : सुंदर नगर में विजयदशमी पर सिंदूरदान के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़; शोभायात्रा के साथ निकलेगी भव्य विसर्जन

जमशेदपुर : सुंदर नगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से विजयदशमी के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। सुबह 9 बजे से ही मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time