इंडिगो विमान में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, रोकी गई उड़ान

कोलकाता: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल में मंगलवार को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अचानक अफरा-तफरी मच गई. दोपहर में इंडिगो की मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या 6ए5227 के प्रस्थान से ठीक पहले एक अज्ञात कॉलर ने एयरपोर्ट पर फोन कर सूचना दी कि विमान में बम रखा गया है.

उड़ान रोकी गई, यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया

सूचना मिलते ही हवाई अड्डे पर उच्च स्तरीय सतर्कता घोषित कर दी गई. फ्लाइट को तत्काल रनवे से हटाकर आइसोलेशन बे में ले जाया गया. विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर विशेष क्षेत्र में भेजा गया. बम निरोधक दस्ते ने विमान की गहन तलाशी ली.

बम की सूचना निकली झूठी

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया कि विमान में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं है. हालांकि, सुरक्षा मानकों के तहत सभी प्रक्रियाएं पूरी की गईं. विमान से यात्रियों का सारा सामान भी उतार कर जांचा गया.

फोन कॉल चेक-इन के बाद आया

सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट दोपहर 1.30 बजे कोलकाता से उड़ान भरने वाली थी और शाम 4.20 बजे मुंबई पहुंचने का समय निर्धारित था. यह संदिग्ध कॉल यात्रियों के चेक-इन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आया, जिससे तनाव और बढ़ गया.

 

इसे भी पढ़ें : India-Pak: भारत-पाकिस्तान संघर्ष और 10 मई का सीज़फायर, भारतीय संप्रभुता की दृढ़ता का प्रतीक

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : टिनप्लेट कंपनी में बहाली प्रक्रिया 20 जनवरी से

    कर्मचारियों और आश्रितों के लिए बहाली प्रक्रिया शुरू जमशेदपुर : एनसीपी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह टिनप्लेट वीआरएस कर्मचारी मंच के संरक्षक डॉ पवन पांडेय ने सोमवार को एक बयान…

    Spread the love

    Jamshedpur : मकर संक्रांति और टुसू पर्व पर जमशेदपुर में नो इंट्री 14 व 15 जनवरी को

    14 और 15 जनवरी को भारी वाहनों पर रोक जमशेदपुर : मकर संक्रांति और टुसू पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। डीसी, एसएसपी और…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *