Deoghar: राम कथा और हवन के बीच होगा नवाह परायण महायज्ञ का शुभारंभ

देवघर: देवघर के कोरियासा वार्ड संख्या 10 स्थित कपिध्वज समाज के कोरियासा बजरंगबली मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय श्री श्री 108 रामचरितमानस नवाह परायण हवात्मक महायज्ञ के शुभारंभ के लिए ध्वाजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अवसर पर अयोध्या के प्रसिद्ध पंडित अवधेश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिपूर्वक पूजन सम्पन्न किया।

कलश यात्रा और संगीतमय राम कथा के साथ होगा महायज्ञ का शुभारंभ
समिति अध्यक्ष शैलेश दुबे ने बताया कि यह महायज्ञ 28 मई को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा। इसके बाद नौ दिन तक संगीतमय राम कथा, प्रवचन एवं हवन का आयोजन किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ प्रदान करेगा।

आयोजकों की पूरी टीम जुटी तैयारी में
इस महायज्ञ को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य पूर्ण समर्पण के साथ जुटे हुए हैं। अध्यक्ष शैलेश दुबे के साथ सचिव धमेंद्र रमानी, कोषाध्यक्ष कार्तिक दास, उप सचिव बद्री रमानी, पंकज दुबे, मीडिया प्रभारी मुरारी मंडल, अजय साह, भैरव दास, ललन सिंह, सुकदेव रमानी, विरेंद्र साह, रंजन दुबे, एवं उदय रमानी सहित अन्य सदस्य इस आयोजन की व्यवस्थाओं में लगे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में संविधान बचाओ रैली, हजारों कार्यकर्तागण करेंगे भागीदारी

Spread the love

Related Posts

Jadugora : जादूगोड़ा में जनगणना कर्मी को बाहरी व्यक्ति समझ ग्रामीण जानकारी शेयर करने में बरत रहे हैं कोताही, धर्मडीह के 15 घरों का हुआ सर्वे

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में जनगणना के कार्य में शिक्षक जुट गये हैं। जादूगोड़ा के धर्मडीह मुहल्ले में जनगणना कर्मी सह चापड़ी उत्क्रमित +2 हिन्दी उच्च विद्यालय के शिक्षक अविनाश मिश्रा…

Spread the love

Gua : गुवा पुलिस की तत्परता से लापता तीन बच्चों का सकुशल रेस्क्यू, परिजनों को सौंपा गया

गुवा : पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र में लापता हुए तीन बच्चों को गुवा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुरुवार सुबह सकुशल बरामद कर लिया। तीनों बच्चों को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time