Ramgarh: तीन माह का राशन एक साथ वितरित करने की योजना पर बनी रणनीति, तैयारी में जुटा प्रशासन

रामगढ़: शुक्रवार को उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय कक्ष में किया गया. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

पूर्व दिशा-निर्देशों पर हुई प्रगति की समीक्षा
बैठक के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने पूर्व में आयोजित टास्क फोर्स की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विभागीय योजनाओं के कार्यान्वयन में सुधार हुआ है तथा कई आवश्यक पहलुओं पर समयबद्ध कार्रवाई की जा रही है.

तीन माह का राशन एक साथ वितरित होगा
सरकार के निर्देशानुसार जून, जुलाई और अगस्त 2025 के राशन का वितरण एक साथ किया जाना है.
जून और जुलाई का राशन वितरण 31 मई तक किया जाएगा.
अगस्त का राशन वितरण 1 जून से 15 जून 2025 के बीच होगा.
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय से लाभुकों तक समय पर राशन पहुँचाना सुनिश्चित करें.

आधार सीडिंग को लेकर ग्राम सभाओं के आयोजन का निर्देश
बैठक के दौरान उपायुक्त ने राशन कार्डधारियों के आधार सीडिंग की प्रगति की भी समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि जिन लाभुकों का अब तक आधार सीडिंग नहीं हो पाया है, उनके लिए ग्राम सभाएं आयोजित की जाएं. इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए ताकि सभी पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त हो सके.

धान अधिप्राप्ति कार्यों पर भी हुई चर्चा
उपायुक्त चंदन कुमार ने बैठक में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने यह भी कहा कि सभी संबंधित कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखी जाए.

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: जिले में 425 आंगनबाड़ी केंद्रों के पास नहीं है खुद का भवन, 15 नवंबर तक सभी को मिलेंगे अपने भवन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना का प्रभार संभालते ही एक्शन में आए आनंद मिश्रा, अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को बस स्टैंड से दबोचा

जमशेदपुर : सीतारामडेरा पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सीतारामडेरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मानगो बस स्टैंड के पास से…

Spread the love

Muri : सबको सम्मान, सबको अधिकार और सबके विकास लिए सरकार प्रतिबद्ध : सुदिव्य सोनू

मुरी : सबको सम्मान, सबको अधिकार और सबको सम्मान पेंशन देने के के लिए झारखंड सरकार प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आंदोलनकारियों के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं एवं संवेदनशील…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time