गम्हरिया: ओसीएल आयरन एंड स्टील कंपनी रतनपुर में गुरूवार को एक साथ सात कर्मचारी रतन मंडल, तपन दत्ता, रवि दे, रोहिणा मंडल, फूचू माझी, रेंचो माझी व सोहन सिंह सरदार सेवानिवृत हुए. इस अवसर पर कंपनी परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. विदाई समारोह में उन्हें उपहार भेंटकर दीर्घायु व निरोग रहने की कामना की गयी. समारोह में प्रबंधन की ओर से वरीय अधिकारी सुभाष चंद्रा, डायरेक्टर सूरज सिंह, प्लांट हेड अनिल पात्रो, एचआर प्रमुख राजीव मुखर्जी, महाप्रबंधक जीडी बाजपेई, नीलांबर मिश्रा के अलावा मजदूर यूनियन की ओर से महामंत्री तपन कुमार मंडल, उपाध्यक्ष राजा टुडू, भीम मांझी, बुद्धेश्वर मंडल समेत यूनियन के सदस्य व कामगार उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ेःबड़ा गम्हरिया आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को मिला ऊनी वस्त्र
There is no ads to display, Please add some


















































