सेल संबद्ध डीएवी स्कूल चिरिया में विश्व हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

मनुष्य के विकास में भाषा का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है —प्राचार्य शिव नारायण सिंह

 

गुवा: सेल संबद्ध डीएवी स्कूल चिरिया में हिंदी विभाग द्वारा“विश्व हिंदी दिवस” का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ व अध्यक्षता प्राचार्य शिव नारायण सिंह द्वारा किया गया. उन्होंने सभी को विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ हिंदी के वैश्विक महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को सभी भाषाओं को पढ़ने, लिखने और बोलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मनुष्य के विकास में भाषा का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है. वहीं वरीय हिन्दी शिक्षक कर्ण सिंह आर्य एवं किशोर झा ने विभिन्न सम्मानित कवियों को याद करते हुए बताया कि भाषाओं का ज्ञान हमारे व्यक्तित्व को समृद्ध करता है.

इसे भी पढ़ेःएबीवीपी ने मझगांव डिग्री कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, कॉलेज में आधारभूत कमी को अविलंब दूर करने की मांग की गई

हमें निरंतर नई भाषा सीखने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि भाषा के माध्यम से हम न केवल नए विचारों को समझते हैं, बल्कि अन्य संस्कृतियों और समाजों से भी जुड़ते हैं. इस अवसर पर वरीय शिक्षिका मौमिता मजुमदार ने राष्ट्र कवि दिनकर की रिकार्डिग वाणी में उनकी कविता सुनाई. कार्यक्रम में अन्य प्राध्यापकों ने अपने भी विचार रखे. इस अवसर पर कक्षा दशम की छात्रा आकांक्षा एवं कक्षा अष्टम छात्रा प्रज्ञा के द्वारा सारगर्भित कविता की प्रस्तुति की गई.

Spread the love

Related Posts

Potka : बैशाख माह के अंतिम मंगलवार पर कलिकापुर में राहगीरों के बींच बांटा गया चना-गुड़ एवं शरबत

पोटका : भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच बैशाख माह के अंतिम मंगलवार को पोटका प्रखंड अंतर्गत कलिकापुर में राहगीरों एवं स्थानीय लोगों के बीच चना-गुड़ एवं ठंडे शरबत…

Spread the love

Potka : टांगराईन विद्यालय के बच्चों के बीच बांटे गए खिलौने और उपहार, खुशी से झूम उठे नौनिहाल

पोटका : पोटका प्रखंड के सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल गांव टांगराईन स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में उस समय खुशी का माहौल देखने को मिला, जब समाजसेवी एवं व्यवसायी विमल अग्रवाल, विश्वनाथ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time